फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मियामी: अमेरिका ने वेनेजुएला जा रहे ईरान के तेल टैंकरों को रोका

Sat, 15 Aug 2020 04:19 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मियामी
विज्ञापन
Iran and America - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के प्रशासन ने वेनेजुएला को ईरान की ओर से तेल पहुंचाने की कोशिश कर रहे चार टैंकरों को जब्त कर लिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई दो प्रतिबंधित देशों पर दबाव बढ़ाने के लिए की गई है। वाशिंगटन में संघीय अभियोजकों ने पिछले महीने एक मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि बिक्री की व्यवस्था ईरान के ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ के साथ संबंध रखने वाले एक व्यापारी द्वारा की गई थी। वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई में सैन्य बल का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टैंकरों को जब्त नहीं किया गया है, बल्कि अमेरिकी अधिकारियों ने नौका मालिकों और कप्तान को प्रतिबंधों की धमकी दी है, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को ये टैंकर सौंप दिए हैं। यह अब अमेरिका की संपत्ति है। अभियोजकों ने चारों टैंकरों के 11 लाख बैरल तेल वेनेजुएला लेकर जाने का आरोप लगाया है। बेला, बरिंग, पंडी और लूना नाम के ये टैंकर कभी दक्षिण अमेरिकी देश पहुंचे ही नहीं और लापता हो गए। उधर, ईरान ने कहा है कि उसका इस मामले से कोई लेनादेना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें