भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस ऐरावत 'सागर दो' मिशन के तहत 10 नवंबर को खाद्य सामग्री लेकर जिबूती के बंदरगाह पर पहुंचा। 11 नवंबर को जिबूती के बंदरगाह पर एक हैंड ओवरिंग समारोह का आयोजन किया गया। जहां सामाजिक मामलों के मंत्रालय और जिबूती के एकजुटता के सचिव ममे इफरा अली अहमद ने जिबूती में भारत के राजदूत अशोक कुमार से खाद्य सहायता स्वीकार की।