फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Row: यमन से दागी गई मिसाइल ने ठप की इस्राइल की उड़ान सेवा; गाजा जंग पर अहम मतदान से पहले हुआ हमला

Mon, 05 May 2025 07:56 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, तेल अवीव

सार

इस्राइल की सेना ने कहा कि गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से यह पहली बार था, जब हवाई अड्डे पर मिसाइल हमला हुआ। शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि संभावित कारण इंटरसेप्टर में तकनीकी समस्या थी।
विज्ञापन
मिसाइल हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमन में ईरान समर्थित विद्रोहियों ने रविवार को रविवार को इस्राइल के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिसाइल दागी। इससे हवाई अड्डे पर उड़ानों और यात्री यातायात को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। मिसाइल हवाई अड्डे तक पहुंच मार्ग के पास गिरी, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। बेन-गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला इस्राइली कैबिनेट मंत्रियों की ओर से गाजा में सैन्य अभियान तेज करने को लेकर मतदान करने से कुछ घंटे पहले हुआ। 

विज्ञापन


इस्राइल के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर ने कहा कि सेना हजारों रिजर्व सैनिकों को बुला रही है। इस्राइल की सेना ने कहा कि गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से यह पहली बार था, जब हवाई अड्डे पर मिसाइल हमला हुआ। सेना ने कहा कि शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि संभावित कारण इंटरसेप्टर में तकनीकी समस्या थी। इस्राइल के पैरामेडिक सेवा मैगन डेविड एडोम ने कहा कि चार लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

हमले की वजह से कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों ने उड़ानें रद्द या स्थगित कर दी हैं। गाजा में हमास और फिर लेबनान में हिजबुल्लाह के साथ युद्ध के कारण एयरलाइनों ने इस्राइल के लिए उड़ानें निलंबित कर दी थीं। हाल के महीनों में कई उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


हूतियों की चेतावनी
हूतियों ने युद्ध के दौरान फलस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए इस्राइल को निशाना बनाया है। ईरान के स्व-घोषित प्रतिरोध की धुरी के अंतिम सदस्य के रूप में वे इस्राइल पर नियमित हमले करने में सक्षम हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने 15 मार्च से हूतियों को निशाना बनाते हुए रोजाना हवाई हमलों का एक अभियान शुरू किया है। सोमवार की सुबह विद्रोहियों ने एयरलाइनों को चेतावनी जारी की कि वे बेन-गुरियन को बार-बार निशाना बनाएंगे। हूतियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वाहकों को अपने विमानों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए इस्राइल के हवाई अड्डों के लिए अपनी सभी उड़ानें रद्द करनी चाहिए।

इस्राइल ने जवाब देने की कसम खाई
हूती सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सारी ने एक वीडियो बयान में कहा कि समूह ने हवाई अड्डे पर एक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल दागी। इस्राइल ने यमन में विद्रोहियों के खिलाफ जवाबी हमला किया। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका हूतियों के खिलाफ इस्राइली अभियानों का समर्थन कर रहा है। उन्होंने कहा, 'यह धमाका नहीं है, यह सिर्फ एक धमाका नहीं है, यह अभी पूरा नहीं हुआ है। हम जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि इस्राइल हूतियों को जवाब देगा। हमारे तय किए समय और स्थान पर उनके ईरानी आतंकवादी आकाओं को सजा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें