फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषा मुखर्जी बनीं सबसे लंबे समय तक के लिए मिस इंग्लैंड, डॉक्टर बनकर कर रहीं हैं कोरोना मरीजों की देखभाल

Sat, 17 Oct 2020 09:04 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
कलाकृतियां को देखतीं मिस. इंग्लैंड 2019 डॉ. भाषा मुखर्जी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

साल 2019 में मिस इंग्लैंड बनी भारतीय मूल की 24 वर्षीय भाषा मुखर्जी अब एक और खिताब अपने नाम करने जा रही है। मिस इंग्लैंड स्पर्धा के 92 साल में ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई मिस इंग्लैंड इतने लंबे वक्त इस ताज की शोभा बढ़ा रही हों। भाषा मुखर्जी 20 महीने तक इस ताज को पहने रखेंगी।

विज्ञापन



ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना वायरस के चलते अब अगली स्पर्धा अप्रैल 2021 में होगी। भाषा का कहना है कि कोरोना काल के समय मॉडलिंग छोड़ डॉक्टर के पेशे में वापस लौटने पर उन्हें काफी सुकून मिला। उन्होंने इस दौरान हर दिन लगातार 12 घंटे काम किया ताकि अपने देश के लोगों को पूरी तरह से स्वस्थ रखे सकें। 


भाषा का कहना है कि मानवता के कार्यों के लिए उन्हें मिस इंग्लैंड का खिताब मिला है। इसलिए जब दुनिया कोरोना जैसी भयानक बीमारी से जूझ रही है तो मैं कैसे खुद को इससे अलग कर सकती हूं। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करने के लिए इससे अच्छा समय और कोई नहीं हो सकता। 
विज्ञापन


बॉस्टन के पिलग्रिम अस्पताल में सांस रोग विशेषज्ञ भाषा का कहना है कि जब संक्रमण का दौर बढ़ा तो मैं उस समय भारत में थी। उन्होंने कहा कि मैंने तभी तय कर लिया था कि अब देश को मेरी डॉक्टर के रूप में जरूरत है। भाषा ने बताया कि वो फिलहाल कोरोना मरीजों की देखभाल कर रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें