फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: नाबालिग बेटी ने की दरिंदे पिता की गोली मारकर हत्या, तीन महीने से कर रहा था दुष्कर्म

Sun, 24 Sep 2023 03:22 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी सोहेल काजमी ने कहा, लड़की ने बताया कि वह अपने पिता की दरिंदे से तंग आ चुकी थी। इसलिए उसने दरिंदे पिता को मारने का फैसला किया और उसकी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पाकिस्तान पुलिस - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक चौंकाने वाली घटना में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, पिता पिछले तीन महीने से अपनी नाबालिग बेटी का यौन शोषण कर रहा था। जिससे तंग आकर लड़की ने शनिवार को गोली मारकर पिता की हत्या कर दी।

विज्ञापन


यह घटना लाहौर शहर के गुज्जरपुरा इलाके में हुई। लड़की ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका पिता पिछले तीन महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी सोहेल काजमी ने कहा, लड़की ने बताया कि वह अपने पिता की दरिंदे से तंग आ चुकी थी। इसलिए उसने दरिंदे पिता को मारने का फैसला किया और उसकी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी।

काजमी ने बताया कि गोली लगने से लड़की के पिता की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच के बाद लड़की के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। बता दें, शुक्रवार को ही पाकिस्तान की एक अदालत ने एक व्यक्ति को अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी। इसके एक दिन बाद यह घटना सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें