फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: कर्ज से मुक्ति पाने की तैयारी में पाकिस्तान, पीएम शरीफ ने खनिज संपत्ति के सही इस्ताेमाल पर दिया जोर

Tue, 08 Apr 2025 07:42 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

कर्ज से जुझ रहा पाकिस्तान इन दिनों अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के कर्ज से मुक्ति पाने का सपना देख रहा है। इसको लेकर पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने खनिज संपत्ति के सही इस्तेमाल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की खनिज संपत्ति खरबों डॉलर की है, अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह पाकिस्तान कोआईएमएफ जैसे कर्जदाताओं से मुक्ति दिला सकता है।
विज्ञापन
पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को पाकिस्तान की खनिज संपत्ति के सही इस्ताेमाल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की खनिज संपत्ति खरबों डॉलर की है। यदि इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) जैसे कर्जदाताओं से मुक्ति दिला सकता है। बता दें कि पाकिस्तानी पीएम शरीफ ने ये बयान पाकिस्तान खनिज निवेश मंच 2025 को संबोधित करते हुए दिया, जो विदेशी निवेशकों को पाकिस्तान के खनिज संसाधनों में निवेश के लिए आकर्षित करने के लिए आयोजित किया गया था।

पाकिस्तान के खनन छमताओं पर दिया जोर

विज्ञापन

पाकिस्तानी पीएम शहबाद शरीफ ने कहा कि यह कोई रहस्य नहीं है, इन भंडारों का मूल्य खरबों डॉलर है। यदि हम इन संपत्तियों का सही तरीके से उपयोग कर पाए, तो पाकिस्तान को भारी कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। अपने संबोधन में शरीफ ने देश की खनन क्षमता पर भी जोर दिया। साथ ही स्थानीय व विदेशी निवेशकों को पाकिस्तान के खनिज संसाधनों में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।

ये भी पढ़ें:- Navy: नौसेना प्रमुख ने कमांडरों को दिए सात अहम दिशा-निर्देश, युद्ध क्षमता से लेकर नई तकनीकों तक दिया जोर

पीएम शरीफ की अपील

विज्ञापन

अपने संबोधन में शरीफ ने आगे सभी सरकारी और सेना के अधिकारियों से मिलकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एकता के साथ काम करके पाकिस्तान खनिज क्षेत्र में बहुत तेजी से प्रगति कर सकता है। साथ ही प्रधानमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि पाकिस्तान केवल कच्चे माल का निर्यात नहीं करेगा, बल्कि कच्चे माल को संसाधित करके तैयार माल के रूप में निर्यात करेगा। उन्होंने कहा कि विदेशी निवेशकों को पाकिस्तान को प्रौद्योगिकी हस्तांतरित करने की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Dominican Republic: नाइट क्लब की छत गिरने से 15 की मौत, 100 से ज्यादा घायल; बचाव अभियान अभी भी जारी

पाकिस्तान खनिज निवेश मंच 2025, एक नजर

गौरतलब है कि पाकिस्तान में इस आयोजन में 300 से अधिक विदेशी प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिनमें अजरबैजान, सऊदी अरब, चीन, अमेरिका और अन्य देशों के खनन क्षेत्र के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल हैं। मंच के दौरान, पाकिस्तान के खनिज-समृद्ध भूभाग को प्रस्तुत किया जाएगा, जो लगभग 600,000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। जहां अभी पाकिस्तान का खनिज क्षेत्र देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में केवल 3.2 प्रतिशत का योगदान करता है और इसका निर्यात वैश्विक निर्यात का मात्र 0.1 प्रतिशत है। इस मंच से पाकिस्तान को अपने खनिज संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और विदेशी निवेश आकर्षित करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें