फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Storm: तीन देशों में तूफान से लाखों लोग प्रभावित, खतरे के कारण तटीय इलाके कराए खाली

Mon, 26 Sep 2022 04:26 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, टालोहासी/मनीला/टोरंटो।

सार

फिओना से कनाडा में बिजली आपूर्ति बाधित होने से पांच लाख लोग अंधेरे में हैं। वहीं, तूफान से प्यूर्टो रिको व डोमिनिकन गणराज्य में आठ लोगों की मौत हुई है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका, फिलीपीन व कनाडा में तूफानों की वजह से लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं। अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा में इयान तूफान की वजह से आपातकाल घोषित किया गया है, जबकि कनाडा फिओना तूफान की वजह से काफी तबाही देखने को मिली है। फिलीपीन में नोरू की वजह से मनीला सहित कई इलाकों को खाली कराया गया। रेड अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


आठ की मौत
फिओना से कनाडा में बिजली आपूर्ति बाधित होने से पांच लाख लोग अंधेरे में हैं। वहीं, तूफान से प्यूर्टो रिको व डोमिनिकन गणराज्य में आठ लोगों की मौत हुई है। 

कई इलाकों में तबाही की आशंका
कैटगरी 5 के महातूफान नोरू की वजह से फिलीपीन में हालात तनावपूर्ण हैं। 240 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से यह तूफान बढ़ रहा है। इससे राजधनी मनीला सहित कई इलाकों में भारी तबाही की आशंका है। तूफान के रास्ते में आने वाले सैकड़ों तटीय गांवों को खाली कराया जा चुका है।
विज्ञापन


कैटगरी 4 में बदला इयान
इयान की वजह से फ्लोरिडा के गवर्नर रोन डेसेंटिस ने आपातकाल घोषित करते हुए बताया कि केमैन आइलैंड से निकलने के बाद कैटगरी 3 का तूफान कैटगरी 4 में बदल गया है, जो भारी तबाही मचा सकता है। लोगों को सतर्क रहने व तूफान के रास्ते में नहीं आने की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन

फ्रांस : दुनिया के सबसे विशाल खाद्य उत्पाद बाजार में लगी आग
फ्रांस की राजधानी पेरिस और आस-पास के क्षेत्रों में खाद्य उत्पादों की आपूर्ति करने वाले दुनिया के सबसे बड़े बाजार में रविवार को आग लग गई। रुन्गिस अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगी आग बुझाने के लिए 100 अधिकारी और दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कोई हताहत नहीं हुआ। आग पर काबू पा लिया गया है। 

856 फुट ऊपर बंधी रस्सी पर चलकर पार किया ज्वालामुखी
साहसिक करतबों के लिए मशहूर राफेल जुगना ब्राइडी व अलेक्जेंडर शुल्ज ने बीते दिनों प्रशांत महासागर के तन्ना द्वीप पर स्थित सक्रिय ज्वालामुखी यासर को रस्सी से पार किया। एक वायरल वीडियो में दोनों धधकते ज्वालामुखी से 856 फुट ऊपर बंधी रस्सी पर चलते नजर आ रहे हैं। इस स्टंट से दोनों ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें