आतंकियों ने शनिवार सुबह कैमरून के एक निजी स्कूल में घुसकर फायरिंग करते हुए कम से कम चार छात्रों को मार दिया और दर्जनों को घायल कर दिया। एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि आतंकियों ने मदर फ्रांसिस्का मेमोरियल कॉलेज पर हमला क्यों किया?
कुम्बा समुदाय के डिप्टी परफेक्ट अली अनाऊगो ने हमले के पीछे उन अलगाववादी संगठनों का हाथ होने का आरोप लगाया है, जो पश्चिमी कैमरून में सेना के साथ लड़ रहे हैं। ये अलगाववादी लगातार स्कूलों या छात्रों को निशाना बनाते रहते हैं।
अनाऊगो ने कहा, छह छात्रों को बेहद करीब से गोली मारी गई, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारी ने शपथ ली कि इस घटना के साजिशकर्ता पकड़े या मारे जाएंगे और स्कूल के आसपास रहने वालों के भी खिलाफ हस्तक्षेप नहीं करने के लिए कार्रवाई की जाएगी। अनाऊगो ने यह भी कहा कि यह स्कूल अवैध रूप से चल रहा था, वरना अधिकारियों ने इस स्कूल की सुरक्षा के लिए उपाय अवश्य किए होते।