फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन विवाद पर बोले माइक पोम्पियो, अमेरिका को शांतिपूर्ण हल की उम्मीद

Wed, 02 Sep 2020 09:49 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

भारत और चीन के बीच पिछले तीन महीने से ज्यादा समय से चल रहे सीमा विवाद को लेकर अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका को इस पूरे विवाद के शांतिपूर्ण तरीके से समाधान की उम्मीद है।

विज्ञापन


पोम्पियो ने कहा,'हम भारत और चीन की सीमा पर स्थिति के शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।' उन्होंने चीन को निशाने पर लेते हुए कहा कि चीन अपने पड़ोसियों को धमकाने में एक स्पष्ट और गहन पैटर्न में लगा हुआ है।


उन्होंने कहा कि कब्जा करने के इस तरीके का इस्तेमाल चीन दक्षिण चीन सागर (साउथ चाइना सी) में भी अपना रहा है। पोम्पियो ने दावा किया कि पिछले साल चीन ने सभी पश्चिमी देशों की तुलना में सबसे ज्यादा मिसाइल परीक्षण किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें