फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की यात्रा से पता चलता है कि भारत के साथ संबंधों को अमेरिका कितना महत्व देता है: माइक पोम्पिओ

Fri, 28 Feb 2020 10:24 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, वॉशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हाल में हुई भारत यात्रा को लेकर अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने भारत-अमेरिका के संबंधों को लेकर ट्वीट किया है। माइक पोम्पियो ने गुरुवार को ट्वीट किया कि अमेरिका के राष्ट्रपति की इस सप्ताह भारत की पहली आधिकारिक यात्रा इस बात को दर्शाती है कि अमेरिका, भारत एवं अमेरिका के संबंधों को कितना महत्व देता है।

विज्ञापन


पोम्पिओ ने ट्रंप द्वारा किए गए व्हाइट हाउस के पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि लोकतांत्रिक मूल्य हमें एकजुट करते हैं, साझे हित हमें जोड़ते हैं और राष्ट्रपति के नेतृत्व में हमारी साझेदारी मजबूत हुई है और हो रही है।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस की ओर से जारी पोस्ट में कहा था कि हम भारत के साथ हमारी साझेदारी को और गहरा कर रहे हैं। हम दोनों देश स्वतंत्रता, व्यक्तिगत अधिकारों और कानून के शासन की रक्षा करने वाले संविधानों और लोकतंत्र की साझा परंपराओं के कारण एकजुट रहे हैं।
विज्ञापन


इस बीच दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की कार्यवाहक विदेश मंत्री एलिस जी वेल्स ने ट्वीट किया कि अमेरिका और भारत की साझेदारी में इस सप्ताह शानदार प्रगति की गई। वेल्स ने कहा कि ट्रंप की भारत यात्रा ने साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाया है। ऊर्जा, रक्षा क्षेत्र में लोगों के बीच आपसी संबंध एवं हिंद-प्रशांत सहयोग जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त किया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ट्रंप 24-25 दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान अहमदबाद, आगरा और नई दिल्ली आए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें