फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की आलोचना करने वाले विदेश मंत्रालय के निरीक्षक को पोम्पिओ ने दिखाया बाहर का रास्ता

Sat, 16 May 2020 02:09 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • माइक पोम्पिओ ने विदेश मंत्रालय के महानिरीक्षक को किया बर्खास्त
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना करने पर उठाया कदम
  • स्टीव लिनिक को ओबामा प्रशासन ने इस पद पर किया था नियुक्त
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने मंत्रालय के महानिरीक्षक को बर्खास्त कर दिया है। उन्हें ओबामा प्रशासन ने इस पद पर नियुक्त किया था और अधिकारी का कार्यालय एजेंसी के प्रबंधन में कथित राजनीतिक पक्षपात की आलोचना करने वाला रहा है।

विज्ञापन


उनकी बर्खास्तगी स्वतंत्र कार्यकारी शाखाओं के उन निगरानीकर्ताओं के खिलाफ उठाए गए कदमों का ताजा उदाहरण है जिन्होंने ट्रंप प्रशासन में कुछ खामियां पाई हैं। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पोम्पिओ ने स्टीव लिनिक को शुक्रवार को नौकरी से निकाल दिया लेकिन उनकी बर्खास्तगी का कोई कारण नहीं दिया। लिनिक 2013 से अपनी सेवाएं दे रहे थे।

लिनिक के कार्यालय ने ऐसी कई रिपोर्ट जारी कीं जिसमें मंत्रालय द्वारा निजी मामलों के निपटान के तरीके की आलोचना की गई। एक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि लिनिक का स्थान स्टीफन अकार्ड लेंगे। वह विदेश सेवा के पूर्व करियर अधिकारी हैं जिनके उपराष्ट्रपति माइक पेंस से करीबी संबंध हैं।
विज्ञापन


अकार्ड वर्तमान में मंत्रालय के विदेशी दूतावास कार्यालय का संचालन देखते हैं। उन्हें विदेश सेवा का महानिदेशक नियुक्त करने के लिए नामित किया गया था लेकिन उनके पास पर्याप्त अनुभव न होने को लेकर उठी आपत्तियों के बाद उनका नाम वापस ले लिया गया।

कैलिफोर्निया और वर्जीनिया में पूर्व सहायक वकील रहे लिनिक ने महानिरीक्षक की उन रिपोर्टों की निगरानी की है जिनमें ट्रंप प्रशासन के दौरान मंत्रालय की प्रबंध नीतियों की अत्यधिक आलोचना की गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें