फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mauritania: अफ्रीकी देश मॉरिटानिया के तट पर नाव पलटने से 105 की मौत, इस साल अब तक 5000 प्रवासियों ने गंवाई जान

Sat, 06 Jul 2024 02:22 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

पश्चिम अफ्रीकी देश की सरकारी समाचार एजेंसी और मछली पकड़ने वाले संघ के प्रमुख याली फॉल ने शुक्रवार को कहा, नाव पलटने की घटना बीते सप्ताह घटी, जिसमें 105 प्रवासियों की मौत हो गई। मॉरिटानिया तट रक्षक ने 89 प्रवासियों के शव बरामद किए हैं, जो 170 लोगों को लेकर यूरोप जा रहे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम अफ्रीकी देश मॉरिटानिया तट पर इस सप्ताह एक प्रवासी नाव पलटने से 105 लोगों की मौत हो गई। राहत और बचाव कार्य के दौरान केवल 89 शव बरामद किए गए हैं। दक्षिण-पश्चिमी शहर एनडियागो में मछली पकड़ने वाले संघ के अध्यक्ष याली फॉल ने कहा कि स्थानीय लोग सोमवार से तट से निकाले गए शवों को दफना रहे हैं। प्रवासन अधिकार समूह वॉकिंग बॉर्डर्स ने कहा कि कैनरी द्वीप तक पहुंचने की कोशिश में 2024 के पहले पांच महीनों में लगभग 5,000 प्रवासियों की समुद्र में अप्रत्याशित रूप से मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


पश्चिम अफ्रीकी देश की सरकारी समाचार एजेंसी और मछली पकड़ने वाले संघ के प्रमुख ने शुक्रवार को कहा, नाव पलटने की घटना बीते सप्ताह घटी। तट रक्षक ने 89 प्रवासियों के शव बरामद किए हैं, जो 170 लोगों को लेकर यूरोप जा रहे थे। पांच साल की बच्ची समेत नौ लोगों को बचा लिया गया है। दक्षिण-पश्चिमी शहर एनडियागो में मछली पकड़ने वाले संघ के अध्यक्ष याली फॉल ने शुक्रवार को कहा कि मरने वालों की संख्या 105 है।

जानकारी के अनुसार, पश्चिमी अफ्रीका के तट से कैनरी द्वीप तक का अटलांटिक प्रवास मार्ग दुनिया के सबसे घातक मार्गों में से एक है। इस मार्ग का उपयोग आमतौर पर अफ्रीकी प्रवासी स्पेन पहुंचने के लिए करते हैं। गर्मी इसका सबसे व्यस्त समय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें