फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप-बेजोस के झगड़े में माइक्रोसॉफ्ट को पांच मिनट में लगी 17 अरब डॉलर की चपत

Fri, 14 Feb 2020 08:04 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेरिका अदालत ने गुरुवार को पेंटागन के जेडी प्रोजेक्ट पर अस्थाई तौर पर रोक लगा दी। इसके बाद पांच मिनट के अंदर ही माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों की कुल कीमत में 17 अरब डॉलर की कमी आ गई। यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस के बीच चल रही लड़ाई की वजह से हुई है। 
विज्ञापन
microsoft
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदालत द्वारा गुरुवार को पेंटागन के जेडी प्रोजेक्ट पर अस्थाई रोक लगाने के पांच मिनट के अंदर माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों की कुल कीमत में 17 अरब डॉलर (करीब 1214 अरब रु)  की कमी आ गई। कंपनी के 1.4 खरब डॉलर के स्टॉक का मार्केट कैपिटलाइजेशन एक फीसदी कम हो गया। 

विज्ञापन


कंपनी के शेयर की कीमतों में आई गिरावट का कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस के बीच की लड़ाई है। दरअसल, पेंटागन के जेडी प्रोजेक्ट का कॉन्ट्रैक्ट अमेजन को मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन यह माइक्रोसॉफ्ट को मिल गया। 

अमेजन ने दावा किया है कि ट्रंप, बेजोस को पसंद नहीं करते और इसीलिए उसे कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिल पाया। संघीय अदालत के जज ने इसी मामले की सुनवाई करते हुए प्रोजेक्ट पर अस्थाई रोक लगा दी।
विज्ञापन


जेडी प्रोग्राम के अंतर्गत सेना की सभी शाखाओं के लिए एक क्लाउड-आधारित सिस्टम बनाया जाएगा जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित होगा। अमेजन को इसका कॉन्ट्रैक्ट मिलने की उम्मीद थी क्योंकि वह पहले ही सीआईए जैसी सरकारी एजेंसियों को सर्वर उपलब्ध करा चुकी है। 

क्लाउड कंप्यूटिंग के मामले में अमेजन वेब सर्विसेज दुनिया की शीर्ष कंपनियों में शामिल है। लेकिन कंपनी ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रपति ट्रंप बेजोस को लेकर पूर्वाग्रह के शिकार हैं, इसीलिए उसे कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया। इसी मुद्दे पर कंपनी ने अदालत का रुख किया था।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें