फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका विमान हादसा: मियामी एयरपोर्ट पर मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोगों की मौत; रनवे पर कैसे लगी आग?

Mon, 07 Sep 2026 04:12 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मियामी।

सार

अमेरिका के मियामी हवाई अड्डे पर अमेजन का एक कार्गो विमान रनवे से बाहर निकल गया। विमान ने कई कारों को टक्कर मार दी, जिससे उनमें आग लग गई। हादसे में कितने लोगों की मौत हुई, कितने घायल हुए, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
मियामी एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को अमेजन का कार्गो विमान रनवे से बाहर निकल गया। विमान ने कई वाहनों को टक्कर मारी और उसमें आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हुई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दो अन्य लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


विमान कब रनवे से बाहर निकला?
विमान दोपहर करीब 2 बजे (स्थानीय समय) रनवे से बाहर निकल गया। यह विमान प्यूर्टो रिको के सैन जुआन से मियामी पहुंचा था।

मारे गए लोग विमान में थे या कार में?
मियामी के अधिकारियों ने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मरने वाले लोग विमान में सवार थे या उन वाहनों में थे, जिन्हें विमान ने टक्कर मारी।

विमान में कौन फंसा था?
हादसे के बाद आसमान में काला धुआं छा गया। मियामी-डेड रेस्क्यू फायर चीफ रे जदल्लाह ने बताया कि विमान के कॉकपिट में पायलट और को-पायलट फंस गए थे। कुछ लोग कारों के अंदर भी फंसे थे। एक अन्य व्यक्ति वाहन के नीचे दब गया था।

हवाई अड्डे पर उड़ानों का क्या हुआ?
हादसे के बाद मियामी हवाई अड्डे पर कई घंटों तक उड़ानें रोक दी गईं। विमान से ईंधन भी लीक हो रहा था। हादसे के कई घंटे बाद तक दमकलकर्मी इस लीकेज को संभालने में जुटे थे।
विज्ञापन


विमान कहां जाकर रुका?
हादसे के बाद प्राइम एयर का विमान सड़क के किनारे जाकर रुक गया। वहां दो बड़े ट्रक भी खड़े थे। मौके की तस्वीरों में विमान पेट के बल पड़ा दिखाई दिया। आग लगने के बावजूद विमान का ज्यादातर हिस्सा सुरक्षित रहा।

विमान कितना पुराना था?
यह विमान 32 साल पुराना बोइंग 767 था। इसे पहले यात्रियों को ले जाने के लिए बनाया गया था। दो दशक से ज्यादा समय तक यह कई एयरलाइंस के लिए उड़ा। 2015 में इसे कार्गो विमान में बदल दिया गया था। यह उड़ान नॉर्थ कैरोलिना की कार्गो कंपनी 21 एयर ने संचालित की थी।

कितनी उड़ानें प्रभावित हुईं?
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के मुताबिक रविवार दोपहर बाद हवाई अड्डे पर करीब 250 उड़ानें लेट हुईं।

ये भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन जंग: व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद कीव पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप के दूत; क्या खत्म होगी जंग?

हादसे की जांच कौन करेगा?
राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड यानी एनटीएसबी ने जांच के लिए अपनी टीम मियामी भेजने की बात कही है। टीम की अगुवाई इसकी अध्यक्ष जेनिफर होमेंडी करेंगी।

अमेजन ने क्या कहा?
अमेजन ने कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग करेगा। कंपनी ने हादसे में 5 लोगों की मौत पर दुख जताया। अमेजन ने मृतकों के परिवारों, उनके करीबियों और हादसे से प्रभावित सभी लोगों के प्रति संवेदना जताई।
विज्ञापन


चश्मदीद ने क्या कहा?
क्रैश साइट के पास इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाने वाले जैक्सन ली ने बताया कि हादसे के बाद वह चार साथियों के साथ बाहर आए। उन्होंने हवाई अड्डे की बाड़ के पास धुआं उठता देखा। ली ने कहा कि वे हर पांच मिनट में विमानों को उड़ते और उतरते देखते हैं। उन्हें इसकी आदत हो गई थी। लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि कोई विमान इतनी करीब आ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें