फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mexico: अमेरिका की वस्तुओं पर जवाबी टैरिफ लगाएगा मैक्सिको, राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने की घोषणा

Tue, 04 Mar 2025 08:48 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको सिटी।

सार

Mexico: मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने घोषणा की कि उनका देश अमेरिका के 25% टैरिफ का जवाब अमेरिकी वस्तुओं पर कर लगाकर देगा। उन्होंने कहा कि रविवार को उन उत्पादों की घोषणा की जाएगी जिन पर मैक्सिको टैरिफ लगाएगा।
विज्ञापन
क्लाउडिया शीनबाम - फोटो : एक्स/क्लाउडिया शीनबाम पार्दो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने मंगलवार को घोषणा की कि उनका देश अमेरिका के 25 फीसदी टैरिफ के कदम का जवाब अमेरिकी वस्तुओं पर कर लगाकर देगा। शीनबाम ने कहा कि वह रविवार को मैक्सिको सिटी के सेंट्रल प्लाजा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उन उत्पादों की घोषणा करेंगी, जिन पर मैक्सिको टैरिफ लगाएगा।  

विज्ञापन


हालांकि, चीन और कनाडा के विपरीत मैक्सिको ने रविवार तक का इंतजार करने का फैसला किया है। मैक्सिको ने जनवरी से ही कहा है कि उसके पास इस स्थिति का सामना करने के लिए एक योजना तैयार है। कनाडा ने कहा कि वह 21 दिनों के भीतर 100 अरब डॉलर से अधिक के अमेरिकी सामानों पर शुल्क लगाएगा। 

शीनबाम ने कहा कि अमेरिका के कुछ सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों पर दंड लगाने का कोई कारण नहीं है, जो हमारे लोगों और देश को प्रभावित करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कनाडा और मैक्सिको पर लगाए गए टैरिफ मंगलवार से प्रभावी हो गए, जिससे अमेरिका को उत्तरी अमेरिकी सहयोगियों से जवाबी कार्रवाई का खतरा बढ़ गया। आधी रात के बाद से कनाडा और मैक्सिको से आयात पर अब 25 फीसदी टैरिफ लगेगा, जबकि कनाडाई उर्जा उत्पादों पर 10 फीसदी टैरिफ लगेगा। 
विज्ञापन


शीनबाम ने सोमवार को व्हाइट हाउस की ओर से प्रकाशित तथ्य पत्र को खारिज किया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मैक्सिको के नशीली दवाओं के तस्कर सरकार के संबंध बनाए रखते हैं। शीनबाम ने इसे अपमानजनक और मानहानिकारक बताया और अपने प्रशासन की उपलब्धियों को गिनाया, जिसमें एक टन से अधिक के फेंटेनाइनाइल को जब्त करना और 329 मेथामफेटाइन प्रयोगशालाओं को नष्ट करना शामिल है। 

मैक्सिको की राष्ट्रपति ने कहा, हम नशीली दवाओं की अवैध तस्करी को रोकने के लिए सहयोग करते हैं। हमने कई मौकों पर कहा है कि उस देश की सरकार को भी उस संकट की जिम्मेदारी लेनी चाहिए, जिसने अमेरिका में इतनी जानें ली हैं। शीनबाम ने कहा कि मैक्सिको की ओर से लगाए जाने वाले टैरिफ का मकसद किसी भी तरह से आर्थिक या वाणिज्यिक टकराव शुरू करना नहीं है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें