फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mexico: शिनबाम बोलीं- ट्रंप के दावे गलत, फ्रांस में बोले थे US के राष्ट्रपति- मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल का राज

Fri, 19 Jun 2026 08:41 AM IST
अमन तिवारी आईएएनएस, मेक्सिको सिटी

सार

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को गलत बताया है जिसमें उन्होंने कहा था कि मेक्सिको को ड्रग गिरोह चला रहा हैं। शिनबाम ने कहा कि ट्रंप के पास पूरी जानकारी नहीं है और उनकी सरकार अपराध नियंत्रण के लिए लगातार काम कर रही है।  
विज्ञापन
क्लाउडिया शिनबाम, मेक्सिको की राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया दावे को खारिज कर दिया है। जिसमें उन्होंने कहा था कि मेक्सिको को पूरी तरह से ड्रग कार्टेल (नशीली दवाओं के गिरोह) चला रहे हैं। ट्रंप ने जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान शिनबाम को एक बहुत डरी हुई महिला भी कहा था।
विज्ञापन


क्या बोलीं राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम?
मेक्सिको सिटी के नेशनल पैलेस में अपनी रोजाना की मीडिया वार्ता में शिनबाम ने ट्रंप की टिप्पणियों पर किसी भी विवाद से बचने की कोशिश की। फ्रांस के इवियन-लेस-बेंस में हुई इस बैठक में ट्रंप ने मेक्सिको की स्थिति पर सवाल उठाए थे। शिनबाम ने इन बातों को खारिज करते हुए कहा कि यह कुछ भी नया नहीं है। उन्होंने कहा कि ट्रंप पहले भी ऐसी बातें कह चुके हैं। उनके अनुसार, ट्रंप के संवाद करने का अपना एक अलग तरीका है और हमें उनके हर बयान को पकड़कर नहीं बैठना चाहिए।

शिनबाम ने जोर देकर कहा कि ट्रंप के पास सही और पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने अपनी सरकार की अपराध विरोधी रणनीति और अपनी सुरक्षा टीम की मेहनत का बचाव किया। राष्ट्रपति ने सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि देश में जानबूझकर की जाने वाली हत्याओं और हिंसा के अन्य मामलों में कमी आई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे ऐसा कोई भी फैसला नहीं लेंगी जिससे मेक्सिको की आजादी और संप्रभुता को नुकसान पहुंचे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  'सिंधु जल समझौता अब पुराना': आतंक फैलाने वाले सहयोग की उम्मीद न रखें, UN में भारत की पाकिस्तान को दो टूक

ट्रंप ने क्या कहा था?
इससे पहले ट्रंप ने अपने भाषण में दावा किया था कि पानी के रास्ते होने वाली नशीली दवाओं की तस्करी में 90 प्रतिशत से ज्यादा की कमी आई है। अब उनका पूरा ध्यान जमीन के रास्ते अमेरिका में घुसने वाली दवाओं पर है। ट्रंप ने कहा था कि ये दवाएं मेक्सिको के रास्ते आती हैं और मेक्सिको ने अपने देश पर से नियंत्रण खो दिया है। उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि वहां के गिरोह पूरे देश को चला रहे हैं। ट्रंप ने शिनबाम को एक अच्छी महिला तो बताया, लेकिन साथ ही उन्हें डरा हुआ भी करार दिया।
विज्ञापन


यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। शिनबाम अपने देश के उन बड़े राजनेताओं को बचाने की कोशिश कर रही हैं, जिन पर अमेरिका में आरोप लगे हैं या ड्रग गिरोहों से संबंधों के लिए जांच चल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें