फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा दीवार में मैक्सिको के तस्करों ने लगाई सेंध

Sun, 03 Nov 2019 07:30 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिका और मैक्सिको के सीमा पर बना दीवार - फोटो : Social media
विज्ञापन

द वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, मैक्सिको में तस्करी करने वाले गिरोह ने हाल के महीनों में सीमा पर बने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा दीवार में सेंध लगाई है। रिपोर्ट के अनुसार तस्कर दीवार में लगे स्टील और कंक्रीट के हिस्सों को काटने के लिए आरी का उपयोग करते हैं जिससे उनके प्रवेश करने के लिए पर्याप्त जगह बन जाती है और ड्रग्स तस्करी को अंजाम देते हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी एजेंटों और अधिकारियों के मुताबिक, आरी मिनटों में बोल्डर्स को काट देती है। इंजीनियरों ने बताया कि बोल्डर्स की ऊंचाई 18 से 30 फीट होने के कारण स्टील को दूसरी तरफ से गुजरने वाले रास्ते से बाहर धकेलना आसान है। ट्रम्प ने कहा कि उन्हें दीवार काटने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ भी काटा जा सकता है।

राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, 'हमारे पास बहुत शक्तिशाली दीवार है, लेकिन कोई भी चीज कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, उसे आराम से काटा जा सकता है। तस्कर कटे स्थान को अपनी मूल स्थिति में लाने या छेद के समान दिखने वाली जगह को पुट्टी से भर देते हैं, जिससे कटे स्थान का पता नहीं लग सके और फिर वह उसी जगह से आराम से प्रवेश कर सके।    
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त बोल्डरों को ठीक करने और वेल्डिंग करने के बावजूद, तस्कर उसी जगह पर लौट आते हैं, क्योंकि बोल्डर्स के कोर पर धातु और कंक्रीट पहले से ही कमजोर हो चुके होते हैं और वहां से उन्हें प्रवेश करने में आसानी होती है।

अमेरिकी एजेंटों ने बताया कि नुकसान ऐसे हिस्सों में हुए हैं जहां अभी इलेक्ट्रॉनिक सेंसर नहीं लगाए गए हैं। ये इलेक्ट्रॉनिक सेंसर कंपन का पता लगाते हैं। तस्कर इन्हीं जगहों को काटकर  प्रवेश करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें