अमेरिका में कोरोना का प्रकोप अभी जारी है। इस वैश्विक महामारी से यहां अब तक 48 लाख से अधिक लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। इसके अलावा मरने वालों की संख्या भी डेढ़ लाख से अधिक हो गई है। कोविड-19 से दुनियाभर में सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका हुआ है। यहां पर संक्रमितों और मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी लगातार जारी है।
उधर, मेटलाइफ ने बृहस्पतिवार को आशंका जताई है कि यहां सितंबर के आखिर तक मृतकों की संख्या बढ़कर दो लाख से अधिक हो जाएगी। हालांकि कंपनी ने कहा है कि तब तक महामारी का प्रभाव थोड़ा कम हो जाएगा और लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।
मेटलाइफ ने बुधवार को कमाई की जानकारी देते हुए कहा, हमने संयुक्त आधार पर कोविड-19 के प्रभावों का अध्ययन किया है और अनुमान लगाया है कि अमेरिका में तीसरी तिमाही तक मृतकों की संख्या 200,000 हो जाएगी।
बता दें कि चीन के वहान शहर से फैली इस महामारी से दुनियाभर में अब तक एक करोड़ 88 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, इससे सात लाख से अधिक लोगों की मौत भी हुई है। इसमें सबसे अधिक प्रभावित होने वाला देश अमेरिका है जहां संक्रमण और मौतों की संख्या सर्वाधिक है।