फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

META: मेटा ऑस्ट्रेलिया में देगा 270 करोड़ का मुआवजा, कैम्ब्रिज एनालिटिका प्रकरण से जुड़ा है मामला

Tue, 28 Oct 2025 06:59 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
विज्ञापन
मेटा। - फोटो : ANI
विज्ञापन

मेटा ने ऑस्ट्रेलिया में फेसबुक उपयोगकर्ताओं की गोपनीयता उल्लंघन से संबंधित मामले में पांच करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 270 करोड़ रुपये) के मुआवजा फंड की घोषणा की है। यह ऑस्ट्रेलिया में गोपनीयता उल्लंघन के लिए अब तक का सबसे बड़ा भुगतान कार्यक्रम है। करीब 3.11 लाख ऑस्ट्रेलियाई फेसबुक उपयोगकर्ता इस फंड से मुआवजे के पात्र हैं। पात्र दावेदारों की दावा दर्ज करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है।

विज्ञापन


इस तरह के भुगतान कार्यक्रम अमेरिका में पहले भी शुरू हो चुके हैं। यह मुआवजा कैम्ब्रिज एनालिटिका प्रकरण से जुड़ा है, जिसमें 2010 के दशक में ब्रिटेन की एक डाटा कंपनी ने दुनिया भर के 8.7 करोड़ फेसबुक प्रोफाइलों से निजी जानकारी एकत्रित की थी। अमेरिका में इस मामले में मेटा पर पांच अरब अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया गया था और 72.5 करोड़ डॉलर की मुआवजा योजना बनाई गई थी।  

दिसंबर तक समाप्त होगी दावा संबंधी प्रक्रिया
‘दिस इज यॉर डिजिटल लाइफ’ नामक एप के जरिये केवल 53 ऑस्ट्रेलियाई उपयोगकर्ताओं ने यह क्विज इंस्टॉल किया था। ऑस्ट्रेलियाई सूचना आयुक्त ने मेटा के साथ प्रवर्तनीय समझौते के तहत सहमति जताई थी। यह दावा प्रक्रिया 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त होगी।
विज्ञापन


कौन कर सकता है दावा
वे उपयोगकर्ता जो 2 नवंबर, 2013 से 17 दिसंबर, 2015 के बीच फेसबुक पर सक्रिय थे, उस अवधि में कम से कम 30 दिन ऑस्ट्रेलिया में रहे और या तो लाइफ एप इंस्टॉल किया था अथवा किसी ऐसे व्यक्ति के मित्र थे जिसने यह एप इंस्टॉल किया था, वे दावा करने के पात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें