फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meta Fined: तुर्किये में मेटा पर जुर्माना क्यों, फेसबुक-इंस्टाग्राम से कंटेंट हटाने से इनकार करने की वजह क्या?

Thu, 03 Apr 2025 07:55 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, अंकारा

सार

सोशल मीडिया साइट फेसबुक, इंस्टाग्राम की मुख्य कंपनी मेटा पर तुर्किये सरकार ने जुर्माना लगाया है। जानकारी के मुताबिक, मेटा पर ये जुर्माना सरकार की तरफ से कुछ कंटेंट ब्लॉक न करने पर लगाया है।

विज्ञापन
Meta - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुर्किये में मेटा पर भारी जुर्माना लगाया गया है। मेटा ने खुद इसकी जानकारी दी है। मेटा ने बताया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कंटेंट को सीमित करने की तुर्किये सरकार की मांग का विरोध करने पर उस पर भारी जुर्माना लगाया गया है। बताया गया कि इस्तांबुल के मेयर की गिरफ्तारी के बाद व्यापक विरोध प्रदर्शन झेल रही राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन की सरकार सोशल मीडिया पोस्ट पर शिकंजा कसने की कोशिश कर रही है। इसे सरकार के खिलाफ उठ रही आवाजों को दबाने की साजिश के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


तुर्किये सरकार के विरोध का परिणाम
कंपनी ने एक बयान में कहा, 'हमने तुर्किये सरकार की अपीलों को खारिज कर दिया है, जिसमें साफ तौर पर सार्वजनिक हित में कंटेंट को प्रतिबंधित करने के लिए कहा गया था। परिणामस्वरूप उन्होंने हम पर जुर्माना लगाया है।' हालांकि, सोशल मीडिया कंपनी ने जुर्माने की राशि का खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने बस इतना कहा कि जुर्माने की राशि काफी है। कंपनी ने संबंधित कंटेंट के बारे में भी कोई और जानकारी साझा नहीं की।

यह भी पढ़ें- ट्रंप ने भारत पर लगाया 26% पारस्परिक टैरिफ; PM मोदी को बताया अच्छा दोस्त, कहा- निर्णय मुश्किल रहा
विज्ञापन


ऑनलाइन वक्तव्यों को प्रतिबंधित करने के सरकारी अनुरोध गंभीर
मेटा ने कहा, 'ऑनलाइन सेवाओं को बंद करने की धमकियों के साथ-साथ ऑनलाइन वक्तव्यों को प्रतिबंधित करने के सरकारी अनुरोध गंभीर हैं। लोगों की खुद को जाहिर करने की क्षमता पर एक भयावह प्रभाव डालते हैं।' 
विज्ञापन


तुर्किये सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों पर शिकंजा कसने की कोशिशें तेज कीं
19 मार्च को विपक्षी प्रतिद्वंद्वी इस्तांबुल के मेयर एक्रेम इमामोग्लू की गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हुए तो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक को ब्लॉक कर दिया गया। बाद में पत्रकारों, मीडिया आउटलेट्स, नागरिक समाज संगठनों और छात्र समूहों से जुड़े 700 से ज्यादा व्यक्तिगत 'एक्स' अकाउंट ब्लॉक किए गए। एक्स ने कहा है कि वह इस पर आपत्ति जताएगा। विरोध प्रदर्शनों का समर्थन करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट के लिए दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें