भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी फिलहाल डोमिनिका जेल में है। इधर उसकी कथित गर्लफ्रेंड और पत्नी के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया। मेहुल की पत्नी प्रीति ने बारबरा के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि उनके पति को बदनाम करने के लिए झूठे दावे किए जा रहे हैं।
पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी मेहुल चौकसी फिलहाल डोमिनिका की जेल में बंद है। इस बीच मेहुल की कथित गर्लफ्रेंड बारबरा जेबरिका ने इंटरव्यू देकर इस मामलों को और हवा दे दी है। बारबरा जेबरिका ने मेहुल पर होटल बुकिंग से लेकर पैसे देने और अपहरण नहीं होने का दावा किया है। इसपर मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति अपने पति के बचाव में उतर आई है। प्रीति ने कहा कि उनके पति को बदनाम करने के लिए यह साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
मेहुल की पत्नी प्रीति ने बारबरा के आरोपों को जवाब देते हुए कहा कि उनके पति को बदनाम करने के लिए झूठे दावे किए जा रहे हैं। प्रीति ने कहा कि पिछले दिनों बारबरा ने कहा कि मेहुल ने अपना नाम राज बताया था, लेकिन आज के दौर में एक बच्चा भी इंटरनेट पर अपने दोस्तों की पहचान कर लेता है। फिर उसे पहचान करने में दिक्कत क्यों आई, वहीं वॉट्सऐप मैसेज के बारे में जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह पूरी तरह बकवास है।
बारबरा अपनी लोकेशन क्यों नहीं बता रही-प्रीति
आज नए सॉफ्टवेयर के जरिए कंटेंट बदलकर आसानी से उसे बदला जा सकता है। पत्नी प्रीति ने दावा किया कि डोमिनिका की सरकार पूरे मामले को प्रोयाजित कर रही है। अगर बारबरा जेबरिका इतना ही सच बोल रही है तो अपनी लोकेशन क्यों नहीं बता रही हैं।
विज्ञापन
चोकसी और पत्नी ने गर्लफ्रेंड पर लगाया अपहरण करने का आरोप
गौरतलब है कि भारत से भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी एंटीगुआ में रह रहा था, लेकिन 23 मई को वह अचानक लापता हो गया और 25 मई को डोमिनिका में पकड़ा गया था। डोमिनिका प्रशासन का कहना है अवैध तरीके से प्रवेश करने पर उसे गिरफ्तार किया गया। वहीं चौकसी का दावा है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड बारबरा जेबरिका के साथ था। उसी दौरान उसका अपहरण किया गया। चोकसी का आरोप है कि अपहरणकर्ताओं ने उसकी बेदम पिटाई भी की, लेकिन इस पूरी घटना के दौरान जेबरिका ने उसकी कोई मदद नहीं की।