फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: मेहुल चोकसी की पत्नी का सनसनीखेज दावा, मिस्ट्री गर्ल ने पति को भारत लाने के लिए बिछाया जाल

Fri, 04 Jun 2021 09:29 AM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला

सार

एंटीगुआ से डोमिनिका में अवैध प्रवेश के मामले में भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी जेल में बंद है। इस बीच चोकसी की पत्नी ने बड़ा दावा किया है कि उनके पति को रहस्यमयी लड़की ने फंसाया है। लड़की का नाम बरबरा गर्ल है।
विज्ञापन
मेहुल चोकसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी डोमिनिका जेल में बंद है।उसे भारत लाने की कवायद चल रही है। भारतीय एजेंसियां डोमिनिका में सबूत के साथ मौजूद हैं। वहीं दूसरी ओर मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति ने बड़ा खुलासा किया है। चोकसी की पत्नी प्रीति की मानें तो उनका पति मिस्ट्री गर्ल के चक्कर में फंस गया। पत्नी ने दावा किया है कि मिस्ट्री गर्ल ने चोकसी को भारत लाने के लिए एक जाल बिछाया और अपनी चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते दिनों चोकसी डोमिनिका में अवैध प्रवेश के आरोप में गिरफ्तार हो गया था। चोकसी डोमिनका जेल में बंद है। यहां के मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पिछले दिनों उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इस बीच मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति ने कहा कि  बारबरा नाम की एक लड़की ने चोकसी को भारत वापस लाने के लिए एक जाल बिछाया है। अगस्त 2020 में एंटीगुआ में हमारे घर के सामने एक फ्लैट रेंट पर लेने के बाद उसने हम दोनों की जिंदगी में प्रवेश की। उसने ही मेहुल को एंटीगुआ से भगाया। 

घर से 10 लोग उठाकर ले गए
प्रीति ने बताया कि रविवार 23 मई को मेहुल चोकसी बारबरा के साथ डिनर करने के लिए कार में घर से निकला था। मुझे नहीं मालूम कि उसका असली नाम क्या है-बारबरा जोसेफ, बारबरा जेसीक या बारबरा सी? वह समय-समय पर हमारे बगल वाले अपार्टमेंट में रुकती थी। वह हमसे पिछले साल मिली थी। बारबरा ने मेहुल चोकसी से उसे उसके घर से पीक करने को कहा था, लेकिन कुछ मिनट बाद, आठ से 10 लोग अंदर आए और उसे उठाकर ले गए। प्रीति ने कहा कि मेहुल ने मुझे बताया कि नाव पर भारतीय मूल के दो व्यक्ति थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है बबारा जराबिका

mehul chokesy girlfriend - फोटो : social media
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बारबरा जराबिका इंवेस्टमेंट सलाहकार है। वह लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स में पढ़ी है। वकीलों के अनुसार मेहुल और बारबरा एक साल से दोस्ती में थे और अक्सर मिलते रहते थे। बारबरा जराबिका एक बेहद शानो-शौकत की जिंदगी जीती है। उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से पता चला कि वह लग्जरी यॉट के जरिए समुद्र में मौज की शौकीन है। उसे ट्रेवल, बिजनस और स्पोर्ट्स का शौक है। बता दें, रविवार को एंटीगुआ के पीएम गैस्टन ब्राउन ने मेहुल चोकसी संभवत: अपनी गर्लफ्रेंड को डेटिंग पर यॉट के जरिए पड़ोसी देश डोमिनिका ले गया था और वहीं पकड़ा गया। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें