फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Profile Divorce: 91 साल के मीडिया मुगल रुपर्ट मर्डोक चौथे तलाक की तैयारी में, अभिनेत्री जेरी हॉल से होंगे जुदा

Thu, 23 Jun 2022 12:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

मर्डोक के नजदीकी सूत्रों के अनुसार दोनों छह साल बाद अपने विवाह संबंध विच्छेद करने जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
रुपर्ट मर्डोक और अभिनेत्री जेरी हॉल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरबपति मीडिया कारोबारी रुपर्ट मर्डोक 91 साल की उम्र में अभिनेत्री जेरी हॉल को तलाक देने जा रहे हैं। यह उनका चौथा तलाक होगा। 65 साल की जेरी से उन्होंने 2016 में शादी की थी। 

मर्डोक के नजदीकी सूत्रों के अनुसार दोनों छह साल बाद अपने विवाह संबंध विच्छेद करने जा रहे हैं।अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके तलाक की गूंज मर्डोक के विश्वभर में फैले उनके मीडिया नेटवर्क में भी सुनाई देगी।  

विज्ञापन


मर्डोक ने मार्च 2016 में लंदन में जेरी से शादी की थी। फॉक्स कॉर्प (FOXA.O) के अध्यक्ष और उनकी पूर्व सुपरमॉडल पत्नी जेरी की शादी ने तब अखबारों में सुर्खियां बटोरी थीं। पिछले साल न्यूयॉर्क के टैवर्न ऑन द ग्रीन में मर्डोक ने 90वां जन्मदिन मनाया था। मर्डोक के मीडिया कारोबार में फॉक्स न्यूज चैनल की मूल कंपनी फॉक्स कॉर्प और वॉल स्ट्रीट जर्नल के न्यूज कॉर्प (NWSA.O) शामिल हैं।

पैट्रिसिया बुकर से की थी पहली शादी
रुपर्ट मर्डोक की पहली शादी पैट्रिसिया बुकर से हुई थी। यह 1956 से 1967 तक रही। इसके बाद दूसरी शादी अन्ना मारिया टोर्व से की थी। यह 1967 से 1999 तक कायम रही। इसके बाद मर्डोक ने तीसरी शादी 1999 में वेंडी देंग से की थी। यह 2013 तक रही। 2016 में मर्डोक ने जेरी हॉल से शादी की थी। जेरी 'बैटमैन' और 'द ग्रैजुएट' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मर्डोक से पहले जेरी हॉल ने रॉक स्टार और सिंगर मिक जैगर से शादी की थी। 
विज्ञापन


मर्डोक व जेरी की 10 संतानें
जेरी और मर्डोक की अब तक कुल 10 संतानें हैं। ये दोनों की अब तक हुई अलग-अलग शादियों से हुई हैं। फॉक्स न्यूज चैनल की मूल कंपनी न्यूजकॉर्प के सीईओ और चेयरमैन रुपर्ट मर्डोक ने जेरी से शादी के बाद बेहद खुशी प्रकट की थी। 

जेरी से शादी के वक्त जताई थी खुशी
तब उन्होंने ट्वीट कर कहा था, 'मैं दुनिया के सबसे लकी और खुश इंसान की तरह महसूस कर रहा हूं। अगले 10 दिनों तक और कोई ट्वीट नहीं करूंगा।' अब यह सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि मीडिया मुगल को छह साल बाद ही जेरी से तलाक की ओर बढ़ना पड़ रहा है। उनका यह फैसला चौंकाने वाला माना जा रहा है। 

हाल में चर्चित हुए ये तलाक
हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा ने तलाक लिया था। उनके अलावा जेफ बेजोस और उनकी पत्नी मैकेंजी के बीच भी तलाक हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें