फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: आज अमेरिका दौरे पर जयशंकर, मार्को रुबियो के निमंत्रण पर क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल

Mon, 30 Jun 2025 12:02 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 30 जून से दो जुलाई तक अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। वह अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के निमंत्रण पर क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। इससे पहले, वह 30 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 'आतंकवाद की मानवीय कीमत' प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। 
विज्ञापन
एस जयशंकर, विदेश मंत्री - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के निमंत्रण पर 30 जून से दो जुलाई तक अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह एक जुलाई को निर्धारित क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक (QFMM) के अगले संस्करण में भाग लेंगे। यह जानकारी विदेश मंत्रालय द्वारा रविवार को दी गई। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के अनुसार, इससे पहले विदेश मंत्री जयशंकर 30 जून को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 'आतंकवाद की मानवीय कीमत' प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस प्रदर्शनी में दुनियाभर में जघन्य आतंकवादी कृत्यों के विनाशकारी प्रभावों और आतंकवाद से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला जाएगा। 



ये भी पढ़ें: India-PAK Trade: भारत की सख्ती का असर, पाकिस्तानी सामान ले जाने वाले जहाजों पर रोक से आसमान पर पहुंची कीमतें
विज्ञापन


इंडो-पैसिफिक और दुनियाभर से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे मंत्री
विदेश मंत्रालय ने बताया कि क्वाड बैठक के दौरान क्वाड देशों के विदेश मंत्री पिछली QFMM बैठक के दौरान हुई चर्चाओं को आगे बढ़ाएंगे, जो 21 जनवरी 2025 को वाशिंगटन डीसी में हुई थी। क्वाड देशों के विदेश मंत्री मिलकर इंडो-पैसिफिक और बाकी दुनिया से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। 
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर अब तक सबसे बड़ा हवाई हमला, रूस ने 477 ड्रोन से निशाना साधा, 60 मिसाइलें दागीं

क्वाड लीडर्स समिट की मेजबानी करेगा भारत
इसके अलावा, क्वाड देशों के विदेश मंत्री क्वाड लीडर्स समिट से पहले विभिन्न क्वाड पहलों पर हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे, जिसकी मेजबानी भारत करेगा। विदेश मंत्री इस बैठक में कुछ नई योजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं, ताकि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को स्वतंत्र और खुला बनाए रखा जा सके। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें