फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSC 2025: यूक्रेनी समकक्ष सिबिहा से मिले जयशंकर, युद्ध के समाधान और द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा की

Sat, 15 Feb 2025 06:11 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख (जर्मनी)

सार

म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बवेरिया के मंत्री-राष्ट्रपति मार्कस सोडर से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आर्थिक और प्रौद्योगिकी सहयोग के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर भी चर्चा की। इस मौके पर विदेश मंत्री ने सोडर को भारत आने का न्योता भी दिया।
 
विज्ञापन
म्यूनिख शिखर सम्मेलन में यूक्रेनी समकक्ष एंड्री सिबिहा के साथ बैठक करते विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : ANI/X@DrSJaishankar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को जर्मनी के म्यूनिख में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन (MSC) के दौरान अपने यूक्रेनी समकक्ष एंड्री सिबिहा के साथ बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए चल रहे प्रयासों पर चर्चा की। इसके अलावा, दोनों ने द्विपक्षीय सहयोग को और आगे बढ़ाने के बारे में भी बात की। 

विज्ञापन


विदेश मंत्री जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन 2025 के मौके पर यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा से मिलकर अच्छा लगा। हमने यूक्रेन संघर्ष के समाधान और द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।'



रूस-यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 से जारी है संघर्ष
गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 से संघर्ष जारी है। दोनों के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से भारत ने हमेशा बातचीत और कूटनीति के जरिए संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की अपील की है। भारत ने शांति की जल्द वापसी के लिए हर संभव तरीके से योगदान देने की इच्छा भी जताई है। 
विज्ञापन


बवेरिया के मंत्री-राष्ट्रपति सोडर से भी मिले जयशंकर
इस सम्मेलन में विदेश मंत्री जयशंकर ने बवेरिया के मंत्री-राष्ट्रपति मार्कस सोडर से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आर्थिक और प्रौद्योगिकी सहयोग के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर भी चर्चा की। इस मौके पर विदेश मंत्री ने सोडर को भारत आने का न्योता भी दिया और कहा कि वह सोडर का भारत में स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। जयशंकर ने सोडर से मुलाकात के संबंध में एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी। 



जर्मनी के रक्षा मंत्री के साथ बैठक कर यूक्रेन के विकास पर की चर्चा
इससे पहले, विदेश मंत्री ने जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग और यूक्रेन के विकास पर चर्चा की। जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'जर्मनी के रक्षा मंत्री से मिलकर खुशी हुई। हमारी बातचीत द्विपक्षीय सहयोग और यूक्रेन के विकास के इर्द-गिर्द घूमती रही।'

एमएससी में इन नेताओं के साथ पैनल चर्चा में लिया भाग
इसके अलावा, जयशंकर ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर, अमेरिकी सीनेटर एलिसा स्लोटकिन और वारसॉ के मेयर रफाल ट्रजास्कोवस्क के साथ एमएससी में 'एक और दिन वोट करने के लिए जीना: लोकतांत्रिक लचीलापन मजबूत करना' विषय पर एक पैनल चर्चा में भी भाग लिया। 

पैनल चर्चा के दौरान विदेश मंत्री ने भारत के चुनावों का उल्लेख किया
पैनल चर्चा के दौरान, जयशंकर ने भारत के लोकतंत्र की दिशा पर आशा व्यक्त की। उन्होंने बताया कि भारत में चुनाव कैसे आयोजित किए जाते हैं। इस दौरान उन्होंने हाल ही में दिल्ली में हुए चुनावों और 2024 के संसदीय चुनावों का उल्लेख किया। 

14-16 फरवरी तक जर्मनी के म्यूनिख में चल रहा 61वां एमएससी
बता दें कि 61वां म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन 14-16 फरवरी तक जर्मनी के म्यूनिख में चल रहा है, जो विदेश और सुरक्षा नीति की चुनौतियों पर उच्च स्तरीय बहस के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें