फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Plane Crash: फिलाडेल्फिया हादसे में तीन घायलों की स्थिति बेहद नाजुक, दो की सेहत स्थिर; मेयर बोले- जांच जारी

Mon, 03 Feb 2025 03:41 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

फिलाडेल्फिया के मेयर चेरेल पार्कर ने रविवार को एक जेट विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण सात लोगों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए। उनमें से पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनकी हालत स्थिर नहीं है। 
विज्ञापन
फिलोडेल्फिया विमान हादसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते शुक्रवार को अमेरिका के फिलोडेल्फिया में एक एयर एम्बुलेंस हादसे का शिकार हो गया। इसमें सात लोगों की जान चली गई। वहीं लगभग 22 लोगों घायल हो गए। हादसे को लेकर अधिक जानकारी देते हुए मेयर चेरेल पार्कर ने रविवार को बताया कि सभी घायलों में पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनकी हालत स्थिर नहीं है। 
विज्ञापन


बता दें कि यह हादसा शुक्रवार शाम को मेक्सिको जा रहे एक एयर एम्बुलेंस विमान में हुआ था, जो नॉर्थईस्ट फिलाडेल्फिया हवाई अड्डे से उड़ान भरने के एक मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में छह लोग सवार थे, जिनमें एक बच्ची भी शामिल थी, जो फिलाडेल्फिया के अस्पताल में इलाज करा रही थी।

कार में बैठे एक व्यक्ति की मौत
इस विमान विमान दुर्घटना से शहर के लगभग 11 घर और कई व्यवसाई बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए है। मृतकों में एक व्यक्ति की मौत कार के अंदर हुई, जब हादसे के बाद विमान का मलबा एक कार पर गिरा। 
विज्ञापन


दुर्घटना की हो रही जांच
फिलाडेल्फिया के मेयर पार्कर ने हादसे में मारे गए मृतकों के परिवार के प्रति शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह हादसा शहर के लिए बड़ा नुकसान है और मृतकों के परिवार के प्रति शोक व्यक्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की जांच अभी जारी है और अधिकारी आसपास के घरों में जाकर जानकारी जुटा रहे हैं।

एक नजर पूरी घटना पर
गौरतलब है कि शुक्रवार को एयर एम्बुलेंस विमान छह लोगों को लेकर जा रहा मेडिकल ट्रांसपोर्ट जेट उत्तर-पूर्व फिलाडेल्फिया के एक शॉपिंग सेंटर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) ने बताया था कि उत्तर-पूर्व फिलाडेल्फिया हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद लीयरजेट 55 मिसौरी में स्प्रिंगफील्ड-ब्रैनसन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ था। यह शाम करीब 6:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) एनटीएसबी के नेतृत्व में घटनाओं की जांच करेंगे।

उपचार करा रही बच्ची की भी मौत
दुर्घटना में मारे गए सात लोगों में फिलाडेल्फिया के एक अस्पताल में उपचार करा रही एक बच्ची और उसकी मां शामिल हैं। पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शाप्रियो ने कहा कि उन्होंने फिलाडेल्फिया के मेयर से घटना के बारे में बात की है और स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मैंने फिलाडेल्फिया मेयर से बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें