फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: संकट में बोरिस जॉनसन सरकार, वित्त मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के बाद अब चार और मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

Wed, 06 Jul 2022 04:26 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

अपने इस्तीफे पत्र में क्विंस ने कहा कि प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन की एक राजनेता की नियुक्ति पर "गलत" ब्रीफिंग दिए जाने के बाद उनके पास इस्तीफा देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
 
विज्ञापन
इस्तीफा देने वाले मंत्री क्विंस और लाउरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन की बोरिस जॉनसन सरकार के चार और मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को बाल एवं परिवार मंत्री विल क्विंस, कनिष्ठ परिवहन मंत्री लाउरा ट्रोट, शहरी मंत्री और ट्रेजरी के लिए आर्थिक सचिव जॉन ग्लेन और कारागार व परिवीक्षा राज्य मंत्री  विक्टोरिया एटकिंस ने भी पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद और वित्त मंत्री ऋषि सुनाक ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


अपने इस्तीफे पत्र में क्विंस ने कहा कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की एक राजनेता की नियुक्ति पर "गलत" ब्रीफिंग दिए जाने के बाद उनके पास इस्तीफा देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। क्विंस ने अपने ट्वीट में लिखा- बड़े दुख और खेद के साथ मैंने आज सुबह अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को सौंप दिया है। मैं अपने उत्तराधिकारी को शुभकामनाएं देता हूं।  इस बीच, कनिष्ठ परिवहन मंत्री लौरा ट्रॉट ने कहा कि वह सरकार में "विश्वास" खोने पर इस्तीफा दे रही हैं। वहीं शहरी मंत्री जॉन ग्लेन ने भी अपना इस्तीफा ट्वीटर पर पोस्ट किया है और लिखा कि वह इस मामले पर मीडिया को कोई इंटरव्यू नहीं देंगे। 

इससे पहले ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनाक और स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद समेत सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों ने मंगलवार को अपना इस्तीफा सरकार को सौंपा। साथ ही प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने ऊपर बढ़ते दबाव के बीच स्वीकार किया कि संसद के एक दागदार सदस्य को सरकार के अहम पद पर नियुक्त करना गलत था। 
विज्ञापन


जॉनसन ने कहा था कि उन्हें इस  बात का बहुत दुख है कि उन्होंने निलंबित सांसद क्रिस पिंचर के खिलाफ कदाचार की शिकायत का पता होने के बाद भी उन्हें डिप्टी चीफ व्हिप के सरकारी पद पर नियुक्त किया।  

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद के इस्तीफे के तत्काल बाद भारतीय मूल के ब्रिटिश वित्त मंत्री सुनाक ने भी अपना इस्तीफा दे दिया था। मंत्रियों के लगातार इस्तीफे के बाद बोरिस जॉनसन सरकार अब संकट में आ गई है।  सुनाक ने अपने ट्वीट में कहा था कि जनता सरकार से यह सही अपेक्षा रखती है कि वह उचित तरीके से, तरीके से और गंभीरता से चले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें