उत्तरी अफ्रीका में स्थित मॉरिटानिया देश में इस हफ्ते एक नाव डूबने से कम से कम 49 प्रवासियों की मौत हो गई और करीब 100 लोग लापता हैं। मॉरिटानिया तटरक्षक बल ने बताया ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह महीजरत तट के पास हुई।
तटरक्षक प्रमुख मोहम्मद अब्दल्ला ने कहा कि नाव गाम्बिया से रवाना हुई थी और उसमें 160 लोग सवार थे। जिनमें गाम्बियाई और सेनेगली नागरिक शामिल थे। महीजरत तट पर रोशनी देखते ही वे नाव के एक ही हिस्से की ओर भागने लगे, जिससे नाव असंतुलित होकर पलट गई।
अब तक 49 शव बरामद हुए और 17 लोगों को बचाया गया है।