फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Peshawar Suicide Blast: पाक पुलिस का दावा- पेशावर आत्मघाती हमले के मास्टरमाइंड का पता चला; संदिग्ध गिरफ्तार

Fri, 17 Mar 2023 11:06 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर

सार

खैबर पख्तूनख्वा के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) शौकत अब्बास ने कहा कि काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) ने इम्तियाज खान नाम के संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने पेशावर की एक मस्जिद में हुए घातक आत्मघाती विस्फोट के मास्टरमाइंड और हैंडलर का पता लगा लिया है। मामले के एक प्रमुख संदिग्ध को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दरअसल, 30 जनवरी को पेशावर के रेड जोन क्षेत्र में एक मस्जिद में एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ, जहां 300 से 400 लोग प्रार्थना के लिए एकत्र हुए थे, जिसमें 84 लोग मारे गए थे।

विज्ञापन


एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए खैबर पख्तूनख्वा के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) शौकत अब्बास ने कहा कि काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) ने इम्तियाज खान नाम के संदिग्ध को हिरासत में लिया है। हमले के दौरान खान दूसरा विकल्प होता, अगर पहला दहशतगर्द विस्फोट करने में विफल रहता। जांच में पता चला कि पेशावर आत्मघाती हमले की योजना अफगानिस्तान में बनाई गई थी।

अब्बास ने बताया कि हमला करने वाले हमलावर को टीटीपी हलकों में कारी के नाम से जाना जाता है। इस घटना के पीछे प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) आतंकवादी समूह, जमात-उल-अहरार का एक अलग समूह था। कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने बमवर्षकों से जुड़े एक मास्टरमाइंड और एक हैंडलर की भी पहचान की, जिसकी पहचान गफ्फार उर्फ सलमान के रूप में की गई।
विज्ञापन


रिपोर्ट में अब्बास के हवाले से कहा गया है कि हमने पाया है कि घटना के दिन गफ्फार आत्मघाती हमलावर के संपर्क में था। हम हैंडलर और हमले के मास्टरमाइंड को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में पाकिस्तानी तालिबान का गढ़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें