फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire: अमेरिका, जापान, कोरिया के कई जंगलों में भीषण आग, हालात बेकाबू; उत्तरी कैरोलिना में आपातकाल

Tue, 25 Mar 2025 06:10 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, वाशिंगटन/टोक्यो/सियोल।

सार

Fire: अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया में जंगलों में भीषण आग फैली है। उत्तरी कैरोलिना में आपातकाल घोषित किया गया है, जबकि जापान में सैकड़ों हेक्टेयर जंगल जल गए और दक्षिण कोरिया में चार लोगों की मौत हो गई। कई इलाकों में लोगों की निकासी जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर में कई देशों में सोमवार को जंगलों में बुरी तरह आग भड़की। अमेरिका में उत्तरी कैरोलिना के जंगलों में लगी आग के चलते आपातकाल की घोषणा करनी पड़ी, जबकि पश्चिमी जापान में कई इलाकों में लगी आग से दो लोग झुलग गए। यहां दर्जनों निवासियों को घर खाली करने पड़े। उधर, दक्षिण कोरिया गणराज्य के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में कई जगह भड़की जंगली आग को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष जारी है। इन जगहों पर हालात बेकाबू हैं।

विज्ञापन


अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में हालात की गंभीरता को देखते हुए यहां की एक काउंटी में लोगों को अनिवार्य रूप से घरों से निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा है। प्रांत के गवर्नर ने बढ़ती जंगल की आग के कारण आपातकाल की घोषणा कर दी है। जापान में दर्जनों लोग जंगल की बढ़ती आग के चलते भागने को मजबूर हुए हैं। इस दौरान ओकायामा, इमाबारी और एसो के सैकड़ों हेक्टेयर क्षेत्र जलकर राख हो गए। दक्षिण कोरिया में सियोल से 250 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित सानचियोंग काउंटी में लगी, जो अन्य क्षेत्रों में फैल गई। 

पोल्क काउंटी में अनिवार्य निकासी
उत्तरी कैरोलिना के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने चार्लोट से लगभग 129 किलोमीटर पश्चिम में स्थित पश्चिमी उत्तरी कैरोलिना के पोल्क काउंटी के कुछ हिस्सों के लिए अनिवार्य निकासी की घोषणा की है। चेतावनी में कहा गया कि क्षेत्र में दृश्यता कम हो जाएगी और निकासी मार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं। आप अभी नहीं निकलते हैं, तो फंस सकते हैं, घायल हो सकते हैं या मारे जा सकते हैं। वन सेवा के ऑनलाइन वाइल्डायर पब्लिक व्यूअर ने पोल्क काउंटी में तीन सक्रिय आग का संकेत दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : Ukraine War: युद्धविराम पर बातचीत के लिए US ने रूस-यूक्रेन के साथ कीं अलग-अलग बैठकें, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

जापान में हेलिकॉप्टरों से मदद
पश्चिमी जापान में माउंट कैगारा में आग से 250 हेक्टेयर (600 एकड़) जंगल जल गया। एहिमे प्रांत के इमाबारी में आग से एक अग्निशामक घायल हो गया। रक्षा हेलिकॉप्टरों ने पानी छिड़का। ओफुनाटो में जंगली आग से एक मौत व 200 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


सानचियोंग में आग से 4 मरे...
दक्षिण कोरिया में ग्योंगसांग प्रांत के यूइसोंग में और उल्सान के उल्जू काउंटी में भी जंगली आग भड़क उठी है। यहां अब तक यहां कुल 4,650 हेक्टेयर भूमि जल चुकी है। सानचियोंग में लगी आग में अब तक 4 मौतें हुई हैं, जबकि छह अन्य गंभीर तरह से घायल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें