फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharjah Fire: शारजाह में अल नहदा की एक आवासीय इमारत लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Wed, 06 May 2020 01:52 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शारजाह में आग - फोटो : Twitter
विज्ञापन

शारजाह में अल नहदा की एक आवासीय इमारत में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि इमारत में कई भारतीय भी रहते हैं।

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, एबको टॉवर नाम के आवासीय टॉवर में पार्किंग के अलावा 47 मंजिलें हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकारियों ने इमारत में रहने वाले और पड़ोसियों के मकानों को खाली करा दिया गया है।




खलीज टाइम्स के मुताबिक, शारजाह में ताज बंगलूरू रेस्तरां के बगल में स्थित इमारत में आग लग गई। रात 9 बजे आग लगने की सूचना के बाद मीना फायर स्टेशन और अल नहदा के नागरिक सुरक्षा दल घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन अधिकारियों अभी तक आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं की है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि आवासीय टॉवर में कोई भारतीय रहता है या नहीं। संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय दूतावास के बयान का इंतजार है।
विज्ञापन


बता दें कि शारजाह संयुक्त अरब अमीरात की तीसरी सबसे बड़ी आबादी वाला शहर है। इस शहर में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय भी रहते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें