फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल ने ईरान के दिल पर किया हमला: तेहरान में दिखा तबाही का मंजर; आसमान में दिखा धुएं का गुबार; हमले जारी

Sun, 01 Mar 2026 02:19 PM IST
Shivam Garg वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

ईरान की राजधानी तेहरान में इस्राइल की एयर स्ट्राइक के बाद बड़े विस्फोट हुए और आसमान में धुएं के गुबार उठे। यह हमला 'तेहरान के दिल' को निशाना बनाकर किया गया। कई शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और नागरिकों में भय का माहौल है।


ये भी पढ़ें:- How Khamenei Killed: ऑपरेशन की पूरी कहानी, बेहद सुरक्षित परिसर में कैसे मारे गए ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई
ये भी पढ़ें:- भारत में खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन: कश्मीर में कई जगह विरोध, यूपी में हाई अलर्ट; सड़कों पर शिया समुदाय के लोग

विज्ञापन
तेहरान में जबरदस्त धमाके - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान की राजधानी तेहरान में भारी विस्फोट हुआ, जिसके बाद आसमान में धुआं उठता देखा गया। इस्राइली सेना ने दावा किया कि यह हमला 'तेहरान के दिल' पर किया गया है। यह पहला मौका है जब हालिया अमेरिकी-इस्राइली हमलों के दौरान राजधानी के इस केंद्रीय हिस्से को निशाना बनाया गया।

विज्ञापन


तेहरान में सात स्थानों पर हमला
तेहरान में हमलों ने शहरवासियों में भय और असुरक्षा की स्थिति पैदा कर दी है। पहले ये हमले शहर के बाहर होते थे, लेकिन आज स्थिति गंभीर है क्योंकि हमला सीधे शहर के बीचोंबीच हो रहा है। सात जगहों को निशाना बनाया गया है, जिसमें तेहरान एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र भी शामिल हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं कि हमलों के लक्ष्य सैन्य संस्थान हैं या सरकारी कार्यालय, लेकिन शहर में मुख्य होटल और शॉपिंग मॉल्स भी हमलों की चपेट में आए हैं। शहरवासी अब पहले से कहीं अधिक डरे हुए और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोग राशन और जरूरी सामान की तलाश में हैं और चिंता कर रहे हैं कि यह स्थिति कितने दिन तक जारी रहेगी।

ईरान के प्रमुख सरकारी स्थलों पर हमला
वीडियो में राजधानी के दो भवनों को हवाई हमलों में पूरी तरह नष्ट होते देखा जा सकता है। इससे पहले, इस्राइली सेना ने बताया था कि वह तेहरान के केंद्र में ईरानी आतंकवादी शासन के लक्ष्यों पर व्यापक हमलों की एक श्रृंखला चला रही है। हमलों का उद्देश्य ईरानी प्रशासनिक और रणनीतिक ढांचे को निशाना बनाना बताया जा रहा है और यह अभियान ईरान के प्रमुख सरकारी स्थलों पर केंद्रित है। स्थानीय मीडिया और अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के बाद बड़े धुएं के गुबार उठे और आसपास के इलाकों में भय का माहौल बन गया। नागरिकों ने सोशल मीडिया पर धुएं और तेज आवाज की तस्वीरें साझा की हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- भारत में खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन: कश्मीर में कई जगह विरोध, यूपी में हाई अलर्ट; सड़कों पर शिया समुदाय के लोग

ईरान ने अपने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद बड़े पैमाने पर बदला लेने की कसम खाते हुए इस्राइल और खाड़ी के कई अरब देशों को निशाना बनाकर मिसाइलें दागीं। इन हमलों में बहरीन, कतर, अबू धाबी, दुबई और अन्य स्थान शामिल रहे। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, यह धमाका उस इलाके में हुआ जहां पुलिस हेडक्वार्टर और ईरानी सरकारी टेलीविजन के कार्यालय हैं। इस्राइली सेना ने कहा कि वह सेंट्रल तेहरान में लक्ष्य को निशाना बना रही है।

ट्रंप ने जवाबी कार्रवाई ना करने की ईरान को दी चेतावनी
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि किसी भी तरह की जवाबी कार्रवाई या तनाव बढ़ाने का परिणाम गंभीर होगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा "बेहतर होगा कि वे ऐसा न करें, अन्यथा हम ऐसी ताकत से जवाब देंगे जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।" जानकारी के अनुसार, इजराइल और अमेरिका के इस संयुक्त हमले में खामेनेई के अलावा ईरान के आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ, डिफेंस मिनिस्टर, रिवोल्यूशनरी गार्ड के हेड और खामेनेई के एक शीर्ष सुरक्षा सलाहकार भी मारे गए।
विज्ञापन


अंतरिम नेतृत्व परिषद बनाने की प्रक्रिया शुरू
ईरान के वरिष्ठ अधिकारी अली लारीजानी ने चेतावनी दी कि खामेनेई की शहादत के बाद अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ और भी कड़ा जवाब दिया गया है। उन्होंने कहा कि ईरान ने एकता और मजबूती से अमेरिकी और इस्राइली योजनाओं को नाकाम कर दिया है। लारीजानी ने ईरान के संविधान के आर्टिकल 110 का हवाला देते हुए बताया कि सुप्रीम लीडर की अनुपस्थिति में प्रेसिडेंट, ज्यूडिशियरी हेड और संवैधानिक काउंसिल के चुने गए सदस्य अस्थायी रूप से लीडरशिप की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने कहा कि अंतरिम नेतृत्व परिषद बनाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू कर दी गई है और इसे जल्द पूरा किया जाएगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें