फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी के दौरान नरसंहार: दक्षिण अफ्रीका में अंधाधुंध गोलीबारी, गर्भवती महिला समेत 11 लोगों की मौत

Wed, 23 Sep 2026 04:06 PM IST
नितिन गौतम पीटीआई, अमर उजाला

सार

दक्षिण अफ्रीका में एक खौफनाक घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। घटना में तीन हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर एक गर्भवती महिला समेत 11 लोगों की जान ले ली। 
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका में एक खौफनाक मामले में 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक गर्भवती महिला भी है। पुलिस ने बताया कि एक घर में पार्टी के दौरान तीन हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। घटना में तीन लोग घायल भी हुए हैं। मरने वालों में एक गर्भवती महिला भी है। घटना डरबन के नजदीक स्थित क्वामख्तुआ शहर में मंगलवार रात को घटी। 
विज्ञापन


पुलिस ने घटना को लेकर क्या बताया?
पुलिस ने बताया कि घर में पार्टी चल रही थी, तभी तीन संदिग्ध हमलावर घर में घुसे और उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गोली लगने से 10 लोगों की मौके पर ही मौत हुई और एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा। घटना की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। 

पुलिस ने बताया कि पार्टी में कई लोग ऐसे थे, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड है। ऐसे में गैंगवार की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है और जांच जारी है। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक कार जली हुई अवस्था में मिली थी, इसे भी गोलीबारी की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका में गोलीबारी की कई घटनाएं हो चुकीं
दक्षिण अफ्रीका में गोलीबारी की यह पहली घटना नहीं है और हाल के वर्षों में ऐसी घटनाओं में कई लोगों की मौत हुई है। इसी साल जून में भी दक्षिण अफ्रीका में ऐसी घटना हुई थी, जिसमें 12 लोगों की मौत हुई थी। बीते साल दिसंबर में भी दो अलग-अलग घटनाओं में 21 लोगों की मौत हुई थी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें