मार्क जकरबर्ग अपने और परिवार की सुरक्षा पर 60 करोड़ रुपये (8.8 मिलियन डॉलर) से ज्यादा का खर्च करते हैं। जबकि दूसरे स्थान पर काबिज ज्योफ बेंजोस 11 करोड़ रूपये खर्च करते हैं।
निजी विमान से करते हैं यात्रा
मार्क जकरबर्ग बिजनेस ट्रिप के लिए हमेशा निजी विमान का प्रयोग करते हैं। हालांकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से उनके फ्लाइट के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाती है। यह विमान उनकी कंपनी फेसबुक के नाम से रजिस्टर्ड है। जिसका खर्च कंपनी ही वहन करती है। जकरबर्ग इसके अलावा अपनी निजी यात्रा भी इसी प्लेन से करते हैं। हालांकि आधिकारिक यात्रा को छोड़कर सभी यात्राओं का खर्च वह स्वंय चुकाते हैं।
साधारण कारों का करते हैं इस्तेमाल
मार्क जकरबर्ग के पास एक से बढ़कर एक गाड़ियां हैं, लेकिन इन सभी का चुनाव उनकी सुरक्षा को देखकर ही किया गया है। फॉक्सवैगन की गोल्फ हाल, होंडा फिट, Acura TSX, इनफिनिटी जी सेडान और पगानी हुआयरा इनकी पसंदीदा कार हैं।
मार्क ने मिडिल स्कूल के दिनों में ही प्रोग्रामिंग की दुनिया में कदम रख दिया था, उन्होंने 12 साल उम्र में पिता के लिए जकनेट नामक मैसेजिंग प्रोग्राम बनाया, जो रिसेप्शनिस्ट को नए मरीजों के बारे में जानकारी देता था।
हाई स्कूल में उन्होंने ग्रीक रोमनिय भाषा साहित्य की पढ़ाई की और बाद माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए उन्हें फिलिप्स एक्सेटर अकादमी, हैम्पशायर भेजा गया। महज 23 साल की उम्र में फेसबुक के जरिए उन्होंने अपना नाम अरबपतियों की लिस्ट में शामिल कर लिया था।
शरणार्थी की बेटी हैं जकरबर्ग की पत्नी
जुकरबर्ग की पत्नी का नाम प्रिंसिला चान है, जो चाइनीज-वियतमान शरणार्थी की बेटी हैं, जो 1975 में साइगॉन से अमेरिका आए थे। जुकरबर्ग और पत्नी प्रिंसिला चान की दो बच्चे हैं।
फेसबुक से यूजर्स के डेटा लीक होने की यह घटना नई नहीं है। इससे पहले भी कैंब्रिज एनेलिटिका केस में मार्क जकरबर्ग को अमेरिकी सीनेट के सामने पेश होना पड़ा था। डेटा की सुरक्षा को लेकर विभिन्न देश फेसबुक से अपनी चिंता सांझा कर चुके हैं।
यूजर्स के डेटा लीक का दूरगामी असर भविष्य में देखने को मिल सकता है। अगर आप डेटा लीक या मार्क जकरबर्ग से संबंधित कुछ और जानना चाहते हैं तो हमको बताएं, हम वो खबरें भी आपके सामने रखेंगे।
कृपया हमारी खबरों पर अपना फीडबैक नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर दें और बताएं कि दुनिया/टेक्नोलॉजी से जुड़ी कौन सी खबर आप पढ़ना चाहते हैं। हम आपके फीडबैक के अनुसार खबरों को प्रस्तुत करेंगे।