फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने पहुंचे मेटा सीईओ जुकरबर्ग को ओवल ऑफिस से निकाला, रिपोर्ट में दावा

Thu, 03 Jul 2025 12:58 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

रिपोर्ट्स के अनुसार, कई सैन्य अधिकारियों ने इस तरह से जुकरबर्ग के ओवल ऑफिस आने पर नाराजगी भी जाहिर की। हालांकि बाद में जुकरबर्ग की राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात हुई। 
विज्ञापन
मार्क जुकरबर्ग, मेटा के सीईओ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को व्हाइट हाउस स्थित ओवल ऑफिस से निकालने की खबर सामने आई है। अमेरिकी मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। दरअसल जुकरबर्ग ओवल ऑफिस में चल रही शीर्ष सुरक्षा बैठक में पहुंच गए थे, जिसके बाद उन्हें बाहर इंतजार करने को कहा गया। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
एनबीसी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्क जुकरबर्ग को राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात करनी थी, जिसके लिए वे व्हाइट हाउस पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जुकरबर्ग ओवल ऑफिस पहुंच गए, जहां अमेरिकी सेना के शीर्ष अधिकारियों की अहम बैठक चल रही थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, सैन्य अधिकारियों की बैठक में अगली पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के मुद्दे पर चर्चा हो रही थी। जब वहां जुकरबर्ग पहुंचे तो सैन्य अधिकारी असहज हो गए क्योंकि जुकरबर्ग के पास सिक्योरिटी क्लीयरेंस नहीं थी।

इसके बाद जुकरबर्ग को ओवल ऑफिस से बाहर जाने और इंतजार करने के लिए कहा गया। उसके बाद बैठक फिर शुरू हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, कई सैन्य अधिकारियों ने इस तरह से जुकरबर्ग के ओवल ऑफिस आने पर नाराजगी भी जाहिर की। हालांकि व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया और कहा कि मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jaishankar: 'जब वो वक्त आएगा, तब देखेंगे', अमेरिकी सांसद के नए रूस विरोधी बिल पर बोले जयशंकर
विज्ञापन


सैन्य अधिकारियों की बैठक के बाद ट्रंप से मिले जुकरबर्ग
सैन्य अधिकारियों की बैठक के बाद जुकरबर्ग की राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात हुई। मार्क जुकरबर्ग पूर्व में डेमोक्रेटिक पार्टी की अप्रवासी समर्थक नीति के पक्ष में थे, लेकिन राष्ट्रपति चुनाव के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के मेक अमेरिका ग्रेट अगेन के नारे को समर्थन देना शुरू कर दिया। जब जनवरी में ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह हुआ था, तब भी जुकरबर्ग कार्यक्रम में शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें