फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी रक्षामंत्री ने पाक को सराहा, कहा- उसने भारत विरोधी संगठनों पर कार्रवाई शुरू की

Wed, 17 Jul 2019 09:18 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
विज्ञापन
मार्क एस्पर - फोटो : social media
विज्ञापन
अमेरिका के नामित रक्षामंत्री मार्क एस्पर ने पाक की तारीफ करते हुए कहा कि उसने देर से ही लेकिन भारत विरोधी गुटों के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि वह उन सभी कोशिशों को करेंगे, जिससे क्षेत्र में रणनीतिक बदलाव आ सकें।
विज्ञापन


एस्पर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के दक्षिण एशिया की रणनीति पाकिस्तान को उस क्षेत्र में अमेरिकी हितों को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में पहचानती है, जिसमें अफगानिस्तान में एक राजनीतिक समझौता विकसित करना, अल-कायदा और आईएसआईएस को पराजित करना शामिल है।

एस्पर ने कहा कि हमने देखा है कि पाकिस्तान ने अफगान सुलह पर कुछ रचनात्मक कदम उठाए हैं। इसके अलावा उसने क्षेत्रीय स्थिरता को खतरा बने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे भारतीय विरोधी समूहों के खिलाफ प्रारंभिक और आशाजनक कदम उठाए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह पता लगाना मुश्किल है कि पाकिस्तान द्वारा इन संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने के पीछे अमेरिका द्वारा किया गया सुरक्षा सहायता निलंबन है कि अफगान समझौता या पुलवामा के बाद भारत द्वारा डाला गया दबाव।
विज्ञापन

एस्पर ने भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की इच्छा की जाहिर

मार्क एस्पर ने सांसदों से कहा कि वह भारत के साथ स्थायी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना चाहते हैं। एस्पर ने ‘सीनेट सशस्त्र सेवा समिति’ के सदस्यों से मंगलवार को कहा, 'अगर मेरी नियुक्ति की पुष्टि हुई तो, भारत के साथ हमारे संबंधों के लिए मेरा समग्र उद्देश्य, साझा हितों के लिए अमेरिका के साथ प्रभावी ढंग से सहयोग करने में सक्षम भारतीय सेना के साथ मजबूत रक्षा सहयोग से एक स्थायी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना होगा।'

एस्पर ने सवालों के लिखित जवाब में कहा कि ट्रम्प प्रशासन शीर्ष स्तर पर 2 + 2 जैसे मंत्रिस्तरीय संवाद के माध्यम से समग्र रक्षा संबंधों को बढ़ावा देना जारी रखेगा।

प्रमुख रक्षा साझेदारी के संदर्भ में एस्पर ने कहा कि वह भारतीय सशस्त्र बलों के साथ सूचना-साझा करने को बढ़ती क्षमता को प्राथमिकता देना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें