फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुर्तगाल : मार्केलो रेबेलो दोबारा चुने गए राष्ट्रपति, मिले 60 फीसदी से भी अधिक वोट

Tue, 26 Jan 2021 12:23 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लिस्बन
विज्ञापन
Portuguese President Marcelo Rebelo de Sousa - फोटो : ANI
विज्ञापन

पुर्तगाल के आम चुनाव में उदारवादी निवर्तमान राष्ट्रपति मार्केलो रेबेलो डी सूजा हैं को एक बार फिर पांच साल के लिए राष्ट्रपति चुन लिया गया है। सूजा को पुर्तगाल का मध्यममार्गीय-दक्षिणपंथी उदारवादी नेता माना जाता है।

विज्ञापन


उन्हें फिलहाल 61.5 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। बता दें कि पुर्तगाल में चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को 50 फीसदी से अधिक वोट हासिल करने होते हैं। पुर्तगाल में राष्ट्र प्रमुख के पास विधायी शक्तियां नहीं होने के बावजूद देश को चलाने में उनकी प्रभावशाली भूमिका होती है जबकि संसद एवं सरकार के पास ही विधायी शक्तियां होती हैं।

सूजा (72) को राष्ट्रपति पद के लिए मैदान में उतरे सात उम्मीदवारों में सबसे आगे माना जा रहा था। मशहूर टेलीविजन हस्ती रहे सूजा लगातार 60 फीसदी या इससे अधिक लोगों की पसंद बने रहे हैं। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के चलते मतदान के प्रतिशत में कमी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों की संख्या में इजाफा करने के साथ ही मतदान के घंटों में भी बढ़ोत्तरी की थी ताकि भीड़ एकत्र नहीं हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें