चीन में मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को बड़ा हादसा हुआ। यहां रात करीब 9 बजे चेंग्दे शहर के लोंगहुआ काउंटी की एक इमारत में भीषण आग लग गई। इमारत में एक नर्सिंग होम भी चलाया जा रहा था, जो आग की जद में आया। हादसे के वक्त यहां कुल 39 बुज़ुर्ग रह रहे थे।
उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत में एक नर्सिंग होम में आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई। आग मंगलवार रात करीब 9 बजे चेंगडे शहर के लोंगहुआ काउंटी में लगी। बुधवार सुबह तक कुल 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
क्या है मामला?
स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत में एक नर्सिंग होम में आग लगने से 20 बुजुर्गों की मौत हो गई। मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) रात करीब 9 बजे चेंग्दे शहर के लोंगहुआ काउंटी में जब आग लगी, तब इमारत में कुल 39 बुज़ुर्ग रह रहे थे। रात करीब 11 बजे आग पर काबू पाया जा सका। अब तक कुल 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 19 को जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।
नर्सिंग होम के प्रभारी शख्स को हिरासत में लिया गया
पुलिस ने नर्सिंग होम के प्रभारी शख्स को हिरासत में ले लिया है। रिपोर्ट में कहा गया कि आग लगने के कारणों की अभी भी जांच की जा रही है। सार्वजनिक रिकॉर्ड के आधार पर 300 बिस्तरों वाले गुओन सीनियर होम में आग लगने के समय 260 बुजुर्ग रह रहे थे। इनमें से 98 लोग पूरी तरह से दिव्यांग थे और 84 को आंशिक दिव्यांग बताया गया। रिकॉर्ड के मुताबिक, 78 लोग पूरी तरह से ठीक थे।
विज्ञापन
जनवरी 2024 में हुए हादसे में गई थी 39 लोगों की जान
लाइसेंसिंग रिकॉर्ड के अनुसार, नर्सिंग होम में बुजुर्गों और विकलांगों के लिए आवास, भोजन और डेकेयर मुहैया कराने का किया जाता था। इससे पहले अक्तूबर में 50 से अधिक अधिकारियों को एक मामले में सजा सुनाई गई थी, क्योंकि उन्हें जनवरी 2024 में दक्षिण-पूर्वी प्रांत जियांग्शी के शिनयू शहर में एक इमारत परिसर में लगी आग के लिए जिम्मेदार पाया गया था। हादसे में 39 लोगों की मौत हो गई थी और नौ लोग घायल हो गए थे।