फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: बस दुर्घटना में 13 की मौत, ब्रेक फेल होने से हादसा; खैबर पख्तूनख्वा में भारी बारिश से पांच की जान गई

Sat, 17 Jun 2023 10:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, इस्लामाबाद

सार

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के कारण एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इस दौरान करीब 27 अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Accident - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में राजमार्ग पर जा रही एक बस के ब्रेक फेल होने के कारण पलट गई। हादसे में पांच महिलाओं और तीन बच्चों सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बस इस्लामाबाद से लाहौर जा रही थी। इस दौरान जब यह पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में पहुंची तो कल्लार कहार के पास एम-1 पर हादसे का शिकार हो गई। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में 13 यात्रियों की मौत हो गई है और 25 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना संभवत: ब्रेक फेल होने के कारण हुई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर है।

इस बीच पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के कारण एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इस दौरान करीब 27 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। बन्नू संभाग के आयुक्त परवेज साबतखेल ने बताया कि उत्तरी वजीरिस्तान जिले की सीमा से सटे बन्नू संभाग के कुछ हिस्सों में तूफान आया। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश से बन्नू जिले में तीन और उत्तरी वजीरिस्तान और लक्की मरवत जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। छत और दीवार गिरने की विभिन्न घटनाओं में कुल मिलाकर 27 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


12 जून को तेज रफ्तार वाहन के खाई में गिर गया था
इससे पहले पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 12 जून को एक तेज रफ्तार यात्री वाहन के खाई में गिर गया था। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई थी और 18 अन्य घायल हुए थे। दुर्घटना उस समय हुई, जब वाहन सुधनोती जिले के दूरवर्ती गांव नैरियां से पंजाब प्रांत के गुजरांवाला जा रहा था। यात्री एक धर्मस्थल पर समारोह में शामिल होने गए थे।
 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कोटली रियाज ने बताया था कि रात करीब 1 बजे जैसे ही वाहन कोटली और मीरपुर शहर की सीमा पर जरई गांव के पास पहुंचा। ड्राइवर क्षेत्र से अपरिचित था। उसकी लापरवाही की वजह से वाहन खाई में गिर गया। सड़क पर टायर के निशान देखकर पता चलता है कि तेज गति की वजह से वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और खाई में गिर गया। बस में 28 से 30 लोग सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें