फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सिलेंडर फटने से छह की मौत, मृतकों की पहचान नहीं हो सकी

Sun, 15 Jan 2023 03:34 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

बताया जा रहा है कि ये विस्फोट क्वेटा में हुआ। दरअसल, पीड़ित परिवार ने कड़ाके की ठंड से बचने के लिए हीटर चालू करने की कोशिश की, तभी विस्फोट हुआ। गैस रिसाव के कारण हुए विस्फोट से पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
सऊदी अरब विस्फोट - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को एक सिलेंडर विस्फोट में बच्चों समेत एक ही परिवार के कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, प्रांतीय राजधानी क्वेटा में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए परिवार ने हीटर चालू करने की कोशिश की, तभी विस्फोट हुआ। गैस रिसाव के कारण हुए विस्फोट से पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि शवों को अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है, लेकिन मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। राजधानी क्वेटा सहित बलूचिस्तान के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और कुछ इलाकों में तापमान -10 डिग्री सेल्सियस से -15 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें