फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में भूस्खलन से 28 लोगों की मौत, खैबर पख्तूनख्वा सबसे अधिक प्रभावित

Sun, 11 Aug 2019 08:07 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
landslide(सांकेतिक)
विज्ञापन

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में मानसूनी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की घटना में महिलाओं और बच्चों सहित 28 लोगों की मौत हो गई। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के विभिन्न इलाकों में अचानक आई बाढ़, भूस्खलन और बारिश संबंधी घटनाओं में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है जबकि 22 अन्य घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बाजौर और स्वात जिलों में तीन-तीन मौतें हुईं। एक-एक व्यक्ति की मौत निचला दीर, बुनेर, मालाकंद, शांग्ला, औरकजई और तोडघर जिलों में हुई। इनमें दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि चित्राल जिले में लवारी सुरंग का काम कर रहे चीनी इंजीनियरों की कॉलोनी अचानक आई बाढ़ में जलमग्न हो गई। हालांकि, इंजीनियरों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

वहीं, कोहिस्तान जिले में कम से कम छह लोगों की मौत सिंधु नदी में वाहन गिरने से हो गई। ये सभी गिलगित से निचला दीर जिला जा रहे थे। हादसा जांचल इलाके में हुआ। एक अधिकारी ने कहा कि कराची में शनिवार रात से जारी मूसलाधार बारिश में 10 लोगों की मौत हुई है और काफी नुकसान भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के मौसम विभाग के अनुसार कराची में अब तक 150 मिमी बारिश दर्ज की गई है तथा रविवार रात को और बारिश होने की संभावना है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें