फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Italy Hospital Fire: इटली के टिवोली में अस्पताल में आग लगने से तीन की मौत, 200 लोगों को निकाला गया

Sat, 09 Dec 2023 11:37 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम

सार

इटली के टिवोली में एक अस्पताल में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फायर ब्रिगेड ने एक गर्भवती महिला और कई बच्चों सहित लगभग 200 लोगों को अस्पताल से निकाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली की राजधानी रोम के बाहरी इलाके में एक अस्पताल में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य के घायल होने की सूचना है। अधिकारियों ने बताया कि टिवोली में एक अस्पताल आग लगने के बाद लगभग 200 मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आग शुक्रवार रात करीब 11 बजे (स्थानीय समयानुसार) अस्पताल की इमारत के भूतल पर आपातकालीन कक्ष में लगी और कुछ ही समय में इमारत के अन्य हिस्सों में फैल गई। इसके बाद पूरी इमारत में घना धुआं भर गया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों की उम्र 76 से 86 साल के बीच है। उन्होंने कहा कि एक अन्य व्यक्ति का शव भी अस्पताल के शवगृह से बरामद किया गया। माना जा रहा है कि आग लगने से पहले ही इस शख्स की मौत हो गई होगी।


उन्होंने कहा कि आग लगने के बाद अस्पताल से निकाले गए लोगों में 193 मरीज हैं। जिनमें एक गर्भवती महिला और कई बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि इन मरीजों में से कुछ आईसीयू में भर्ती थे और उन्हें तुरंत एम्बुलेंस के जरिये अन्य अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। इतालवी अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मुख्य अभियोजक ने कहा कि हम यह नहीं मानते कि आग जानबूझकर लगाई गई। लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। दोषियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ हत्या का दर्ज किया जाएगा।

पीएम जियोर्जिया मेलोनी ने घटना पर संवेदना जताई 
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, मैं टिवोली के सैन जियोवन्नी इवेंजेलिस्टा अस्पताल में आग लगने की घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और प्रभावित सभी लोगों के प्रति निकटता व्यक्त करती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें