फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: डेनवर शहर में स्कूल के अंदर गोलीबारी, 7 से 8 लोग घायल

Wed, 08 May 2019 04:32 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिकी स्कूल के अंदर गोलीबारी
विज्ञापन

अमेरिकी राज्य कोलोराडो में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यहां के डेनवर शहर में स्कूल के अंदर मंगलवार को हुई गोलीबारी में लगभग सात से आठ लोगों के घायल होने की खबर है। डेनवर शहर के 24 किलोमीटर दक्षिण में हाइलैंड्स रेंच समुदाय के स्कूल में फायरिंग हुई। घटना पर डगलस काउंटी शेरिफ कार्यालय का कहना है कि शूटर्स को खोजने की कोशिश की जा रही है। फायरिंग अभी भी हो रही है। STEM स्कूल में इस समय 1,850 से अधिक छात्र मौजूद हैं।

विज्ञापन

 


स्थानीय समय के अनुसार यह घटना 1:50 बजे के आसपास हुई है। डगलस काउंटी शेरिफ के अधिकारियों के अनुसार, 'दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया है। डगलस काउंटी के अंडरशेरिफ होली निकोल्सन क्लूथ ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'पुलिस अभी भी स्कूल की तलाशी ले रही है, लेकिन कोई अन्य संदिग्ध नहीं है।' उन्होंने कहा कि स्कूल के पास 12वीं कक्षा के कमरे में करीब 1,850 छात्र हैं।

डगलस काउंटी शेरिफ के कार्यालय के ट्वीट के अनुसार, गोलीबारी की रिपोर्ट दोपहर 1:53 बजे हुई। निकोलसन-क्लुथ ने कहा, 'पुलिस अधिकारी तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्कूल में प्रवेश किया और काफी संघर्ष के बाद दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया। घटनास्थल पर एंबुलेंस, हेलीकॉप्टर के साथ कई पुलिस की गाड़ियां अभी भी मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें