फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train-Truck collided: जर्मनी में हाई-स्पीड ट्रेन और ट्रक की टक्कर; एक व्यक्ति की मौत, 25 घायल

Wed, 12 Feb 2025 01:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, बर्लिन

सार

पुलिस ने बताया कि घायल यात्रियों को ट्रेन से निकालकर पास के स्टेशन पर बस के जरिए ले जाया गया। हालांकि, एक 55 वर्षीय यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी के हैम्बर्ग शहर के बाहरी इलाके में हाई-स्पीड ट्रेन और ट्रक के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में 25 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से छह गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने बताया कि हादसा मंगलवार को हुआ। ट्रक में रेलवे ट्रैक्स भरे हुए थे। हादसे के वक्त ICE ट्रेन में 291 लोग सवार थे। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घायल यात्रियों को ट्रेन से निकालकर पास के स्टेशन पर बस के जरिए ले जाया गया। हालांकि, एक 55 वर्षीय यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जर्मन समाचार एजेंसी ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया कि ट्रेन ने क्रॉसिंग पर ट्रक को टक्कर मार दी और ट्रेन के आगे की डिब्बों की खिड़कियां टूट गईं। ट्रक का सामान दुर्घटनास्थल के आसपास बिखरा पड़ा था।

पुलिस के मुताबिक, यह तुरंत साफ नहीं हो पाया कि दुर्घटना किस वजह से हुई। ट्रक चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। बुधवार सुबह तक रेलगाड़ी को ट्रैक से हटा लिया गया था। इसके बाद रेलवे लाइन को फिर से खोल दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें