फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ship Collision: उत्तरी सागर में बड़ा हादसा, दो जहाजों के टकराने से 23 लोगों की मौत; बचाव कार्य शुरू

सार

ग्रिम्सबी ईस्ट बंदरगाह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्टिन बॉयर्स ने बताया कि 13 शवों को विंडकैट 33 जहाज से लाया गया, जबकि 10 अन्य शवों को बंदरगाह पायलट नौका से लाया गया। चालक दल के कुछ सदस्य अब भी लापता हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी इंग्लैंड के तट के नजदीक उत्तरी सागर में एक तेल टैंकर और मालवाहक जहाज के बीच सोमवार को जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई। ब्रिटेन के ग्रिम्सबी ईस्ट बंदरगाह के प्रमुख ने बताया कि हताहतों की संख्या बढ़ भी सकती है। ब्रिटिश आपात सेवा के मुताबिक, हादसे के बाद दोनों जहाजों में आग लग गई। बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है।

विज्ञापन


चालक दल के कुछ सदस्य अब भी लापता
ग्रिम्सबी ईस्ट बंदरगाह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्टिन बॉयर्स ने बताया कि 13 शवों को विंडकैट 33 जहाज से लाया गया, जबकि 10 अन्य शवों को बंदरगाह पायलट नौका से लाया गया। चालक दल के कुछ सदस्य अब भी लापता हैं।

घटनास्थल पर भेजे गए कई जहाज
ब्रिटेन की समुद्री एवं तटरक्षक एजेंसी ने कहा कि कई जीवनरक्षक नौकाएं, एक तटरक्षक बचाव हेलीकॉप्टर, एक तटरक्षक विमान और अग्निशमन क्षमता वाले निकटवर्ती जहाजों को उत्तरी सागर में घटनास्थल पर भेजा गया है।
विज्ञापन


घटनास्थल पर खोज और बचाव कार्य जारी
आरएनएलआई लाइफ बोट एजेंसी के मुताबिक, ऐसी खबरें हैं कि टक्कर के बाद कई लोग जहाज से कूदकर बचने की कोशिश करते पाए गए। इस बीच दोनों जहाजों में आग लग गई। तीन जीवनरक्षक नौकाएं तट रक्षक बल के साथ मिलकर घटनास्थल पर खोज और बचाव कार्य कर रही हैं।

कौन-कौन से जहाजों के बीच टक्कर?
जहाज की निगरानी रखने वाली वेबसाइट वेसल फाइंडर की मानें तो हादसे का शिकार टैंकर अमेरिकी ध्वज वाला रसायन और तेल उत्पाद वाहक एमवी स्टेना इमैक्युलेट है, जो घटना के समय लंगर डाले हुए था। वहीं, मालवाहक जहाज की पहचान ‘सोलोंग’ के तौर पर की गई है, जो स्कॉटलैंड के ग्रेंजमाउथ से नीदरलैंड के रॉटरडैम जा रहा था।

कब हुआ हादसा?
तट रक्षकों ने बताया कि ग्रीनविच मानक समय के अनुसार सुबह 9:48 बजे (भारतीय समयानुसार अपराह्न तीन बजकर 18 मिनट पर ) आपात संदेश आया। उसने बताया कि टक्कर लंदन से लगभग 250 किमी उत्तर में हल तट के नजदीक हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें