यूएनएचआर उच्च आयुक्त मिशेल बेशलेत
- फोटो : एएनआई
भारत ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार (यूएनएचआर) प्रमुख मिशेल बेशलेत के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। भारत ने कहा कि कोरोना संक्रमण के काल में सभी सरकारें इस बात पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं कि हानिकारक और गलत सूचनाओं से लोगों की जान नहीं जाए।
दरअसल, मिशेल ने बीती तीन जून को कहा था कि एशिया के कई देश अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगा रहे हैं जो कि चिंतनीय है। जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन, इंडोनेशिया, कंबोडिया, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, थाईलैंड और वियतनाम के स्थायी मिशन की ओर से जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में मिशेल के बयान पर अपनी नाराजगी जताई गई है।