फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manmohan Singh: मनमोहन सिंह के निधन पर विश्वभर के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति पुतिन ने भी जताया शोक

Fri, 27 Dec 2024 08:45 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुनियाभर के कई नेताओं श्रद्धांजलि अर्पित की। आईए जानते है कि किसने क्या कहा... 
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार रात को पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह का निधन हो गया। इस खबर से भारत समेत पूरी दुनियाभर में शोक की लहर देखी जा रही है, जिसको लेकर दुनियाभर के कई नेताओं ने पूर्व पीएम के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए शोक जताया है। मालदीव और अफगानिस्तान सहित पड़ोसी देशों के नेताओं ने उनके योगदान और उनके देशों के साथ अच्छे संबंधों बनाने पर प्रकाश डाला है। तो आईए जानते है कि किसने क्या कहा।
विज्ञापन

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने मनमोहन सिंह के मौत पर जताया दुख - फोटो : एक्स@KarzaiH
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति करजई ने जताया शोक
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने एक पोस्ट में कहा कि भारत ने अपने सबसे शानदार बेटों में से एक को खो दिया है। उन्होंने पूर्व पीएम को अफगानिस्तान के लोगों के अटूट सहयोगी और दोस्त बताते हुए उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। करजई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि मैं उनके परिवार, सरकार और भारत के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
 
 

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति नशीद और मनमोहन सिंह - फोटो : एक्स@MohamedNasheed
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति नशीद ने जताया दुख
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने भी दुख जताया। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह एक दयालु अभिभावक और मालदीव के अच्छे मित्र थे। 
 

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह - फोटो : एक्स@AmbRus_India
रूसी राजदूत ने जताया दुख
इसके साथ ही भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का निधन भारत और रूस के लिए बहुत दुखद है। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह का योगदान भारत और रूस के द्विपक्षीय संबंधों में अतुलनीय था। उनका सौम्य व्यवहार और एक अर्थशास्त्री के रूप में उनकी विशेषज्ञता हमेशा सराही जाती थी।
 
 

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के साथ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा - फोटो : PTI
बराक ओबामा ने की थी तारीफ
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी किताब ए प्रॉमिस्ड लैंड में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि मनमोहन सिंह ऐसे नेता है कि जब वो बोलते है तो पूरी दुनिया सुनती है। किताब में ओबामा ने आगे लिखा कि मनमोहन सिंह भारत की अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाने के मुख्य आर्किटेक्ट थे और उन्होंने लाखों भारतीयों को गरीबी से बाहर निकाला। 

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन - फोटो : एक्स@USAmbKeshap

यूएसआईबीसी अध्यक्ष अतुल केशप ने मनमोहन सिंह के निधन पर दी श्रद्धांजलि
अमेरिकी राजनयिक और यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूएसआईबीसी) के अध्यक्ष अतुल केशप ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। केशप ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देते हुए भारत और अमेरिका के बीच आधुनिक द्विपक्षीय संबंधों के निर्माता के रूप में सराहा। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह ने दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

एक्स पर एक पोस्ट में केशप ने लिखा कि डॉ. मनमोहन सिंह जी के परिवार और भारत के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने अमेरिका-भारत संबंधों को बढ़ाने, उन्हें आधुनिक बनाने और दोनों देशों को रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी क्षेत्रों में एक साथ आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि 'हमारे प्रिय मित्र और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निस्वार्थ योगदान को याद कर रहा हूं, जिन्होंने भारत-अमेरिकी संबंधों में एक ऐतिहासिक अध्याय की शुरुआत की। भारत के विकास और समृद्धि के प्रति उनका समर्पण हमें प्रेरित करता रहता है। उनके नेतृत्व और दूरदर्शिता के लिए आभारी हूं।'

अमेरिकी विदेश मंत्री ने मनमोहन सिंह को बताया- भारत-अमेरिकी संबंधों का सच्चा समर्थक

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मनमोहन सिंह के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि 'भारत-अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी के मनमोहन सिंह सच्चे समर्थक थे। बीते दो दशकों में भारत-अमेरिका संबंधों में जो भी हासिल हुआ है, उसकी नींव मनमोहन सिंह ने ही रखी थी। मनमोहन सिंह को उनके आर्थिक सुधारों और भारत को तेज आर्थिक विकास की राह पर ले जाने के लिए जाना जाएगा।'

कनाडा के पूर्व पीएम ने भी जताया दुख

कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में हार्पर ने लिखा कि 'मेरे पूर्व सहयोगी मनमोहन सिंह के निधन की खबर से मैं दुखी हूं। वे अद्भुत बौद्धिक समझ वाले नेता थे। लॉरीन और मैं उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।'
 

फ्रांस के राष्ट्रपति ने जताया दुख

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें एक महान व्यक्ति बताया। मैक्रों ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि 'भारत ने एक महान व्यक्ति और फ्रांस ने एक दोस्त को खो दिया है। उनका पूरा जीवन देश के लिए समर्पित रहा। उनके परिवार और भारत के लोगों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।'

चीन ने भारत-चीन संबंधों के विकास में मनमोहन सिंह के योगदान की सराहना की
चीन ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने भारत-चीन संबंधों के विकास में 'सकारात्मक योगदान' दिया और उनके कार्यकाल के दौरान दोनों देशों के बीच विवादित सीमा मुद्दे को सुलझाने के लिए किए गए प्रमुख समझौतों को याद किया।

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने यहां एक मीडिया ब्रीफिंग में दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने में सिंह की विरासत से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सिंह भारत के एक वरिष्ठ राजनेता और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे और उन्होंने भारत-चीन संबंधों के विकास में सकारात्मक योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि जब वह प्रधानमंत्री थे, तो चीन और भारत ने शांति और समृद्धि के लिए रणनीतिक सहकारी साझेदारी की स्थापना की घोषणा की थी और भारत-चीन सीमा प्रश्न के समाधान के लिए राजनीतिक मापदंडों और मार्गदर्शक सिद्धांतों पर एक समझौते पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि चीन उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है और भारत सरकार, लोगों और सिंह के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है।
 

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री कसूरी ने मनमोहन सिंह को किया याद
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी ने दिवंगत भारतीय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के साथ अपने जुड़ाव की यादें ताजा कीं। शुक्रवार को लाहौर में उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह को इतिहास में ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए खुद को समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि इसका सबसे अच्छा उदाहरण मनमोहन सिंह का यह बयान है कि “उन्हें उस दिन का इंतजार है जब अमृतसर में नाश्ता, लाहौर में दोपहर का भोजन और काबुल में रात का खाना संभव होगा”।

कसूरी ने आगे कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि वह उस प्रक्रिया का हिस्सा बने, जिसमें दोनों देशों के बीच शांति वार्ता के दौरान अभूतपूर्व प्रगति हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान लोगों के बीच संपर्क में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई, जिसके परिणामस्वरूप दोनों सरकारों के बीच आपसी विश्वास का निर्माण हुआ। कसूरी ने कहा कि इससे उन्हें जम्मू-कश्मीर विवाद के समाधान के लिए संभावित रूपरेखा का खाका तैयार करने में भी मदद मिली।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। रूसी दूतावास के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, 'मनमोहन सिंह एक उत्कृष्ट राजनेता थे। प्रधानमंत्री के रूप में और अन्य उच्च पदों पर रहते हुए, उन्होंने भारत के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और विश्व मंच पर इसके हितों को मुखर करने में बहुत कुछ हासिल किया। उन्होंने हमारे दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने में एक बड़ा व्यक्तिगत योगदान दिया, जिससे उन्हें विशेष विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया जा सका। मुझे इस उल्लेखनीय व्यक्ति से कई बार बात करने का अवसर मिला। हम उनकी यादों को संजो कर रखेंगे'।
 

 इशाक 

सुनील भारती मित्तल ने पूर्व पीएम को किया नमन

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल ने कहा कि, 'मेरे जैसे लोग आज मेरी स्थिति में नहीं होते अगर 1991-92 के (आर्थिक) सुधारों ने विनियमन और लाइसेंसिंग के बोझ को कम नहीं किया होता।' उन्होंने आगे कहा, 'यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। इसमें कोई संदेह नहीं है। मैं व्यक्तिगत रूप से बहुत दुखी हूँ। मैं कहना चाहूँगा कि मुझे कई मामलों में समय-समय पर उनकी व्यक्तिगत गर्मजोशी और जुड़ाव का लाभ मिला है। वे हमेशा बहुत उदार और दयालु थे। मुझे उनके साथ दुनिया के कई हिस्सों में सीईओ के एक समूह के हिस्से के रूप में यात्रा करने का सौभाग्य मिला - कई बार रूस, जापान, यूके, चीन और कई अन्य देशों में। मैंने उन्हें इन मंचों पर काम करते देखा और इनमें से कुछ मुद्दों से निपटने में उनके पास उल्लेखनीय धैर्य और दूरदर्शिता थी'।
 
 
विज्ञापन

पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने ट्वीट किया, 'भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनका जीवन देश के लिए समर्पित था, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रों के बीच एक मिसाल है। पुर्तगाल सरकार उनके परिवार और भारतीय लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें