बुधवार को आरोपी अलेक्जेंडर मार्टिनोविक ने सेटिनजे में एक रेस्टोरेंट में गोलीबारी की थी। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। इसके बाद उसने तीन अन्य जगहों पर गोलीबारी करते हुए दो बच्चों समेत छह लोगों की हत्या कर दी। जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने अपने घर के पास आत्महत्या करने का प्रयास किया था।
मोंटेनेग्रो में 10 लोगों की हत्या करने के बाद खुदकुशी की कोशिश करने वाले आरोपी की मौत हो गई है। मोंटनेग्रो के मंत्री डेनिलो सरनोविक ने कहा कि बुधवार को 45 वर्षीय अलेक्जेंडर मार्टिनोविक ने छोटे से शहर सेटिनजे में एक रेस्टोरेंट में गोलीबारी की थी। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। इसके बाद उसने तीन अन्य जगहों पर गोलीबारी करते हुए दो बच्चों समेत छह लोगों की हत्या कर दी। जबकि चार लोगों को घायल कर दिया था। जब पुलिस ने आरोपी अलेक्जेंडर मार्टिनोविक को पकड़ने की कोशिश की तो उसने अपने घर के पास आत्महत्या करने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
मंत्री सरनोविक ने कहा कि जब आरोपी ने देखा कि पुलिस ने उसे घेर लिया है, तो उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। हालांकि मंत्री खुदकुशी की कोशिश करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि मार्टिनोविक कई बार अवैध हथियार रखने के मामले में पकड़ा जा चुका है। पुलिस निदेशक लाजर स्केपानोविक ने कहा कि आरोपी ने हमला करने से पहले काफी शराब पी ली थी।
वहीं मोंटेनेग्रो के प्रधानमंत्री मिलोज्को स्पाजिक ने कहा कि गोलीबारी से पहले आरोपी का झगड़ा हुआ था। गोलीबारी का संगठित अपराध से कोई संबंध नहीं है। बुधवार को हुई घटना ने देश के लोगों को परेशान कर दिया है। यह भयानक है और देश में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। जबकि मोंटनेग्रो के राष्ट्रपति जाकोव मिलतोविक ने कहा कि वे इस हमले से परेशान हैं।
विज्ञापन
मोंटनेग्रो में 2022 में भी हुई थी 12 लोगों की मौत
मोंटनेग्रो में 2022 में भी गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई थी। सेटिनजे के एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के बाद बच्चों सहित सड़क पर चलने वाले लोगों पर बेतरतीब ढंग से गोलियां चला दीं थीं। इससे 12 लोगों की मौत हो गई थी और छह अन्य घायल हो गए थी । हालांकि वह हमलावर शख्स बाद में पुलिस की गोली लगने से मारा गया था।