UK: ब्रिटेन में दो अक्तूबर को यहूदी प्रार्थना स्थल (सिनागॉग) पर हमला करने और दो लोगों वाले शख्स ने आपातकालीन नंबर फोन कर खुद को आईएसआईएस से जुड़ा हुआ बताया था। पुलिस ने बुधवार को यह दावा किया।
ब्रिटेन में दो अक्तूबर को सिनागॉग (यहूदी प्रार्थना स्थल) पर हमला करने के बाद मारे गए व्यक्ति पुलिस को फोन करके बताया था कि वह खुद को इस्लामिक स्टेट कहने वाले आतंकवादी संगठन से जुड़ा हुआ है। ब्रिटिश मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मारे गए व्यक्ति की पहचान जिहाद अल-शामिए (35 वर्षीय) के रूप में हुई। पुलिस ने उसे उस समय मार गिराया, जब उसने हीटन पार्क में सिनागॉग के बाहर दो यहूदी पुरुषों की हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक, उसने 999 आपातकालीन नंबर पर फोन कर कहा कि वह आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से ताल्लुक रखता है। इस हमले में मेलविन क्राविट्ज (66 वर्षीय) और एड्रियन डॉल्बी (53 वर्षीय) नाम के दो लोग मारे गए थे।