फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: लाहौर में रिक्शा पर जा रही महिला के साथ छेड़खानी, वीडियो वायरल होने पर लोगों का इमरान खान पर फूटा गुस्सा

Sat, 21 Aug 2021 03:40 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

पाकिस्तान में महिलाओं की हालत बेहद खराब है। सड़कों पर निकलने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले दिनों लाहौर में सड़क पर जा रही महिला के साथ उत्पीड़न का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।  
विज्ञापन
पाकिस्तान में महिला के साथ छेड़खानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भले ही महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराने का दावा कर लें, लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। पाकिस्तान में महिलाओं की हालत बेहद खराब है। हाल ही में पाकिस्तान में वीडियो बनाने वाली एक टिकटॉकर लड़की के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला थमा भी नहीं था कि पाकिस्तान में  एक और उत्पीड़न का वीडियो सामने आया है। महिला के साथ उत्पीड़न का यह वीडियो लाहौर का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  इस वीडियो को देख लोग पाकिस्तान सरकार के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन


वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि एक बिजी सड़क पर दो महिलाएं एक रिक्शा में बैठी हुई हैं। इनके बीच में एक छोटा बच्चा भी है। इसी दौरान एक युवक महिला के साथ बार-बार छेड़खानी करता दिख रहा है। साथ ही एक बाइक पर सवार दो युवक रिक्शा को पीछा कर रहा है, जिस महिला को प्रताड़ित किया जा रहा है, वह इसका विरोध कर रही है। यहां तक कि महिला प्रताड़ना से इतना तंग हो जाती है कि रिक्शा छोड़ना चाहती है, लेकिन  उसके साथ बैठी महिला ने उसे रोकती है। वीडियो के अनुसार, वह चीखती भी है, लेकिन कोई बीच बचाव नहीं करता है। 



बताया जा रहा है कि यह वीडियो पाकिस्तान के आजादी के दिन का है। 14 अगस्त को लाहौर में इस घटना को अंजाम दिया गया है। क्योंकि रिक्शा राष्ट्रीय ध्वज ले जाने वाली कारों और मोटरसाइकिलों से घिरा हुआ है। इससे मालूम चलता है कि यह घटना स्वतंत्रता दिवस समारोह के दिन हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें